फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSA and headmasters will monitor proper utilization of DBT funds uniforms and shoes will be inspected

UP News: डीबीटी राशि के सदुपयोग की निगरानी करेंगे बीएसए और प्रधानाध्यापक, यूनिफॉर्म और जूतों की होगी जांच

Fri, 17 Jul 2026 02:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 02:21 PM IST
सार

बीएसए और प्रधानाध्यापक डीबीटी राशि के सदुपयोग की निगरानी करेंगे। स्कूलों में यूनिफॉर्म और जूतों की जांच होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BSA and headmasters will monitor proper utilization of DBT funds uniforms and shoes will be inspected
बैग, ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजे के लिए 1200 रुपये भेजे जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के छात्रों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग व स्वेटर के लिए डीबीटी से 1200 रुपये दिए जा रहे हैं। अब इस धनराशि के सदुपयोग पर जोर दिया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों में जांच करेंगे। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक बिना ड्रेस व जूते-मोजे वाले बच्चों की सूची बनाएंगे। वे अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि आने की जांच करेंगे और समस्या दूर करेंगे। जिन अभिभावकों ने धन मिलने के बावजूद सामग्री नहीं खरीदी, उन्हें अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक में प्रेरित किया जाएगा। 

विज्ञापन

धनराशि का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा

अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि डीबीटी का पूरा लाभ छात्रों को मिले, इसके लिए अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों की जवाबदेही तय होगी। शत प्रतिशत धनराशि का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed