{"_id":"6a5913ae6df1ce1aa302cfb1","slug":"video-shuklaganj-devotees-shower-flowers-on-lord-jagannaths-rath-yatra-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल
गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा राजधानी मार्ग से पोनीरोड होकर वापस राजधानी मार्ग सब्जी में समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। गर्मी को देखते हुए रथयात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर शरबत और आइसक्रीम का वितरण किया गया।
श्रीमद् भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के तत्वावधान की ओर से गुरुवार को दोपहर बाद गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर प्रागंण में विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का पूजन करने के बाद रथ में विराजमान किया गया। जय जगन्नाथ उद्घोष के साथ रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा गोपीनाथपुरम से अंबिकापुरम होकर राजधानी मार्ग गायत्री नगर मोड़, कंचन नगर मोड़, आदर्श नगर रामगली मोड़, सुभाष नगर मोड़, सब्जी मंडी, पोनी तिराहा से पोनीरोड होकर वापस राजधानी मार्ग सब्जी मंडी में समाप्त हुई। अलग-अलग रथों में शंकर- पार्वती, मां काली, गणेश, श्रीराम दरबार समेत अन्य देवी देवताओं से सजे-धजे बाल कलाकार मौजूद रहे। कई जगह भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी गई। इस दौरान भक्तों के बीच चना की दाल, आम, जामुन, अंगूर आदि प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय, पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय, एसडीएम आनंद कुमार नायक, तहसीलदार मनीष द्विवेदी, नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, लेखपाल प्रशांत अवस्थी, आशु श्रीवास्तव, वाईपी दीक्षित, शशि बिंद, राजेश गुप्ता गोल्डी, कमल वर्मा, अंकुर शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, योगेश मिश्रा, प्रदुम्न मिश्रा, नीलकमल दीक्षित, अनूप शुक्ला, पप्पू चौहान, अमरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।