{"_id":"6a58bb5c9e6bec6ee60d64b9","slug":"video-rahul-from-siswa-has-merged-with-the-five-elements-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व मे विलीन हो गया सिसवा का राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे के इंद्रानगर वार्ड असमन छपरा निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल के लखनऊ के नोवाटेल होटल के कमरे मे रहस्यमयी मौत के बाद बुधवार की देर रात उनका शव उनके पैतृक निवास पर पहुंचा और वृहस्पतिवार को बेलवां के खेखड़ा घाट पर उनके पिता ने मुखाग्नि दे कर अंतिम संस्कार किया।
युवा वैज्ञानिक और ड्रोन मैन के नाम से प्रसिद्ध राहुल सिंह का बेलवा खेखड़ा घाट पर पिता संजय सिंह ने मुखाग्नि दे कर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान क्षेत्र जनप्रतिनिधियों व लोगों ने अंतिम विदाई दी। मंगलवार को लखनऊ के नोवाटेल होटल मे संदिग्ध परिस्थितियों मे राहुल का शव मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को वीडियो कैमरे के निगरानी मे पोस्टमार्टम कराई इसके बाद शव को पिता संजय सिंह भाई रोहित सिंह और अन्य परिजनों ने देर रात को इंद्रानगर वार्ड असमन छपरा पहुंचे। जहां भारी संख्या मे क्षेत्र के लोग राहुल के आवास पर इंतजार कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।