{"_id":"6ade6dbc0a84b1b55e01acd8","slug":"women-arrived-at-the-partawal-police-outpost-on-sunday-and-created-a-major-commotion-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187823-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेटवर्किंग कंपनी पर ठगी का आरोप महिलाओं का पुलिस चौकी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेटवर्किंग कंपनी पर ठगी का आरोप महिलाओं का पुलिस चौकी पर हंगामा
विज्ञापन
परतावल। नेटवर्किंग कंपनी में रुपये जमा करने के बाद न तो मूलधन वापस मिला और न ही कमीशन। करीब 10 महीने से भुगतान के लिए चक्कर काट रहीं कई महिलाएं रविवार को पुलिस चौकी परतावल पहुंचीं और जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा गांव की रहने वाली नंदनी, रीना, पूजा, शारदा, मालती, पायल और प्रीति समेत अन्य महिलाएं रविवार को पुलिस चौकी परतावल पहुंचीं। उनका आरोप है कि परतावल की एक महिला ने अपने सहयोगियों के साथ नेटवर्किंग कंपनी में रुपये जमा कराने पर अच्छा कमीशन मिलने का भरोसा दिलाया था। इस लालच में आकर उन्होंने अपनी जमा-पूंजी कंपनी में लगा दी।
आरोप है कि कुछ महिलाओं ने रुपये जुटाने के लिए अपने जेवर तक बंधक रख दिए। उन्हें उम्मीद थी कि कंपनी में पैसा जमा करने के बाद उन्हें कमीशन मिलेगा और उनकी मूल रकम भी सुरक्षित रहेगी। करीब 10 महीने बीतने के बाद भी न तो उनकी रकम वापस की जा रही है और न ही वादे के मुताबिक कमीशन दिया जा रहा है। महिलाओं ने चौकी पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर की और संबंधित लोगों से रुपये वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना था कि मेहनत से जुटाई गई रकम फंसने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परतावल की एक युवती पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कमीशन का लालच देकर रुपये जमा कराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कुछ महिलाओं ने जेवर बंधक रखवाकर भी रकम जमा की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।