{"_id":"6ade6e604452cff6cb0612ef","slug":"the-atul-maheshwari-scholarship-examination-was-conducted-under-cctv-surveillance-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187834-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सपनों को उड़ान देने पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सपनों को उड़ान देने पहुंचे विद्यार्थी
विज्ञापन
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को घनेवा स्थित बिशप एकेडमी स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थियों में अपने सपनों को नई उड़ान देने की ललक दिखाई दी।
परीक्षा देकर केंद्र से निकले विद्यार्थियों के बीच प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों को लेकर चर्चा होती रही। कोई सवालों के जवाब का मिलान कर रहा था तो कोई अपने साथियों से प्रश्नों के हल पर मंथन करता नजर आया। परीक्षा के लिए कुल 371 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 196 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 175 अनुपस्थित रहे। परीक्षा रविवार पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर निर्धारित व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
बिशप एकेडमी के प्रधानाचार्य जीएस गिरी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। परीक्षा के दौरान केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने के साथ निगरानी पर भी ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर देती है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को उम्मीद है कि उनकी मेहनत उन्हें छात्रवृत्ति हासिल करने में मदद करेगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से निकले छात्र-छात्राएं प्रश्नपत्र के सवालों और उनके संभावित उत्तरों पर चर्चा करते दिखाई दिए।
इस दौरान विपिन तिवारी, सीएम पांडेय, एमडी समीर, ओपी गुप्ता, अनुज मणि त्रिपाठी, रवींद्र गुप्ता, अश्वनी, चंद्रेश साहनी, रवि चौधरी, राजकुमार चौबे, अभिषेक, एसके राय, राजीव, अजय, पीआर मिश्रा और गिरिजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देती है। आर्थिक परिस्थितियां बच्चों की प्रतिभा और पढ़ाई में बाधा न बनें, यही इस पहल का उद्देश्य है। छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने और बेहतर भविष्य बनाने की प्रेरणा मिलती है।
- वीके तिवारी, प्रबंधक, बिशप एकेडमी स्कूल
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराया गया। परीक्षा पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12:30 बजे तक चली। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की सुविधा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
- जीएस गिरी, प्रधानाचार्य, बिशप एकेडमी स्कूल
बोले विद्यार्थी
पेपर अच्छा था और सभी सवालों को हल करने की कोशिश की। इस तरह की परीक्षा हमेशा आयोजित होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। छात्रवृत्ति मिलने से आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
- लक्ष्मी, कक्षा-11
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर अच्छा लगा। पेपर भी अच्छा था। अगर छात्रवृत्ति मिलती है तो आगे की पढ़ाई करने और उच्च शिक्षा हासिल करने में काफी मदद मिलेगी। इससे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलेगा।
- अर्चना, कक्षा-12
पेपर ज्यादा कठिन नहीं था बल्कि सामान्य स्तर का था। जो विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करते हैं, उनके लिए इसे हल करना आसान है। कक्षा 10 के विद्यार्थी भी इस तरह की परीक्षा आसानी से दे सकते हैं। छात्रवृत्ति मिलती है तो आगे की पढ़ाई बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी।
- इरम खान, कक्षा-12
पेपर अच्छा था और लगभग सभी सवाल आसान थे। एक-दो प्रश्न थोड़े उलझाने वाले थे लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी गई। उम्मीद है कि छात्रवृत्ति मिलेगी तो आगे की पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी और पढ़ाई का खर्च उठाना आसान होगा।
- दिव्यांशु यादव, कक्षा-10
पेपर आसान था और सभी सवालों को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अगर छात्रवृत्ति मिलती है तो आगे की पढ़ाई और जरूरी किताबें खरीदने में काफी मदद मिलेगी। इससे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा।
- अनुष्का श्रीवास्तव, कक्षा-9
इस तरह की परीक्षाएं हमेशा आयोजित होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। पेपर अच्छा था। हालांकि गणित के एक प्रश्न में थोड़ी उलझन हुई। कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी गई। छात्रवृत्ति मिलने से आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।
- अल्शिफा नाज, कक्षा-9