{"_id":"6ade6e76b58a4f236509ee57","slug":"campaign-in-council-and-secondary-schools-from-october-28-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187860-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा ई-कचरा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा ई-कचरा निस्तारण
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में 28 अक्तूबर से ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान शुरू होगा। इस विशेष अभियान 6.0 के तहत यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। इसके तहत करीब तीन लाख विद्यार्थियों को ई-कचरे के प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सिर्फ डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास व कंप्यूटर की शिक्षा ही नहीं अब ई-वेस्ट मैनेजमेंट का तरीका भी सिखाया जाएगा। राजकीय माध्यमिक गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार व राजकीय बरवा राजा के प्रधानाध्यापक रामजी प्रसाद ने बताया कि तय कार्ययोजना के अनुसार अभियान के दौरान छात्रों को पुराने मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, चार्जर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सुरक्षित संग्रहण, रिसाइक्लिंग और वैज्ञानिक निस्तारण के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आज ई-कचरा बड़ा खतरा बनता जा रहा है। खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा हो रहा है, जिसे लोग सामान्य कचरे में फेंक देते हैं। इससे पर्यावरण और स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचता है। ई-कचरे में मौजूद लेड, मरकरी और कैडमियम जैसे तत्व मिट्टी और पानी को प्रदूषित करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूली बच्चों को जागरूक करने की योजना शिक्षा मंत्रालय की है।
विज्ञापन
ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर
बेसिक शिक्षा के सामूहिक सहभागिता समन्वयक दिव्य पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान सभी स्कूलों में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे, जहां छात्र अपने घरों से लाए गए खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा कर सकेंगे। जमा किए गए सामान को अधिकृत रिसाइक्लिंग एजेंसी के माध्यम से निस्तारित होगा। इसके अलावा स्कूलों में जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
बोले अधिकारी
ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 28 अक्तूबर से 15 दिवसीय अभियान सभी स्कूलों में 15 दिन तक प्रभावी रहेगा। स्कूल के बच्चे अपनी जागरूकता के सहारे अपने गांव-घर को भी ई-कचरे से सुरक्षित रखने में सहयोग कर सकेंगे। सभी बीईओ व राजकीय प्रधानाध्यापकों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक