बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra resident constable commits suicide on duty in bulandshahr after harassment

VIDEO: सिपाही ने ड्यूटी पर दी जान, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:11 AM IST
Agra resident constable commits suicide on duty in bulandshahr after harassment
बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र की लखावटी पुलिस चौकी पर तैनात रहे आगरा के गांव सिंगेचा निवासी सिपाही सुधीर सिंह का शव बृहस्पतिवार देर रात गांव लाया गया। इससे परिवार की महिलाओं में चीख पुकार मच गई। मां-पिता का हाल-बेहाल हो गया। आसपास के गांवों के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पिता का कहना था कि वर्दी में बेटे को ड्यूटी पर भेजा था। लाैटकर कफन में आया। जो भी बेटे की माैत के लिए जिम्मेदार है, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। परिजन ने देर रात ऐलान कर दिया कि आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। विधायक छोटेलाल वर्मा और पूर्व विधायक डाॅ. राजेंद्र सिंह पहुंच गए। सुधीर की मौत की जानकारी के बाद से ही गांव सिंगेचा में परिजन और अन्य लोगों का जुटना शुरू हो गया था। गांव में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। किसी के घर में चूल्हे नहीं जले। ग्रामीणों ने बताया कि सुधीर काफी मिलनसार थे। वह सभी का सहयोग करते थे। वह छुट्टी लेकर जब भी गांव आते थे, सबसे मिलकर जाते थे। हालचाल पूछते थे। रिश्ते के भाई रणवीर सिंह ने बताया कि सुधीर के पिता जगवीर सिंह ऑटो चलाते हैं। इससे ही घर का खर्च चलता है। परिवार के पास कुछ जमीन है। बड़ा भाई कृष्णा और छोटा भाई पवन है। मां गुड्डी देवी आशा बीमार रहती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सुधीर ही परिवार का अकेला था, जिसकी सरकारी नौकरी लगी थी। वह परिवार का एकमात्र सहारा था। उससे सभी को काफी उम्मीद थी। सुधीर छोटे भाई से भी पुलिस में भर्ती होने के लिए कह रहा था। इसके लिए उसे तैयारी करा रहा था। देर शाम शव घर लाया गया। इससे पहले ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार जुट गए। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पिता का कहना था कि बेटे ने पुलिसकर्मियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की। उसने अपना ऑडियो भी बनाया है। इसलिए जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसकी जानकारी पर एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन श्रीवास्तव आसपास के थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजन से बात की। कार्रवाई का आश्वासन दिया। मगर परिजन लिखित आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार की कहने लगे। बाद में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा और पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने भी मृतक के परिजन से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर: बेसहारा पशुओं की समस्या का मामला जिलास्तरीय बैठक में गूंजा

53 साल में बदली तस्वीर: रणथंभौर में बदला बाघों की गणना का तरीका, अब 600 कैमरों से होगी मॉनिटरिंग

16 Jul 2026

अयोध्या: त्रिशूर पहुंची श्रीराम ज्योति, केरल में महीनेभर होंगे पूजन-अनुष्ठान

16 Jul 2026

जींद: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

16 Jul 2026

भिवानी से हुंकार: मांगें पूरी नहीं हुई तो 6 अगस्त से प्रदेशभर में हड़ताल

16 Jul 2026
विज्ञापन

Barmer News: बाड़मेर में नर्सिंगकर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, राज्यपाल से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

16 Jul 2026

Bilaspur: चढ़ावा चोरी पर विपक्ष हमलावर, केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

विज्ञापन

मंत्री के एक महीने के आश्वासन पर खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, एक कर्मचारी अब भी डटा

प्रभावित परिवारों से मिले भाकपा (माले) के प्रतिनिधि, न्याय का दिया आश्वासन

16 Jul 2026

रामपुर: बस हादसे में जान गंवाने वाले परिचालक जयप्रकाश को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

16 Jul 2026

Video: जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी, रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

16 Jul 2026

उत्तराखंड-हिमाचल हाईवे पर हर मोड़ खतरा, 16 डेंजर जोन, हर साल हादसे

16 Jul 2026

कानपुर: पार्षद ने नगर निगम जोन 2 कार्यालय में किया हंगामा

16 Jul 2026

हरेला पर सीएम धामी ने किया पौधरोपण, लोक संवर्धन पर्व में हुए शामिल

16 Jul 2026

बागपत: दो दिन से लापता दसवीं के छात्र का शव पानी भरे गड्ढे में मिला

16 Jul 2026

काला नमक की भट्टियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

16 Jul 2026

Bihar Latest News: Bankipur उपचुनाव और Prashant Kishor पर क्या बोले भाजपा MLC संतोष सिंह?

16 Jul 2026

गोहाना में जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा गोहाना, शाम 5 बजे निकली भव्य रथयात्रा

16 Jul 2026

फरीदाबाद में बिजली और पानी व्यवस्था प्रभावित, सड़क जाम करने को मजबूर लोग

16 Jul 2026

Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे का मार्ग पर जलभराव, राहगीर और दुकानदार परेशान

16 Jul 2026

VIDEO: कोल्ड स्टोरेज से नहीं हो रही आलू की निकासी, किसानों ने की ये मांग

16 Jul 2026

VIDEO: रथ पर विराजमान होकर निकले भगवान श्रीजगन्नाथ, दर्शन करने के लिए उमड़ा भक्तों का हुजूम; रस्सी खींचने की मची होड़

16 Jul 2026

Video: अयोध्या में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, नगर दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

16 Jul 2026

Video: चारबाग से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मुकुंद बैंड की प्रस्तुति बनी आकर्षण

16 Jul 2026

VIDEO: मनोरोगी बताने पर किसान नेता ने दिया धरना

16 Jul 2026

VIDEO: सुल्लड़ मंडी बंद करने का दिया नोटिस, फिर भी छठवें दिन आढ़तियों का धरना जारी

16 Jul 2026

रोहतक: नेताओं व खिलाड़ियों के लिए मशहूर गांव मदीना में पानी की किल्लत, टैंकर खरीदकर लोग कर रहें पानी की आपूर्ति

16 Jul 2026

अंबाला सिटी में जय जगन्नाथ के उद्धोष के साथ निकाली गई रथ यात्रा, बरसे फूल

16 Jul 2026

भिवानी और चरखी दादरी के विकास के लिए करोड़ों रुपये के सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट्स की घोषणा

16 Jul 2026

श्रीनगर में निकली भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा

16 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed