Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Gohana resounded with chants hailing Lord Jagannath; a grand chariot procession set out at 5 PM.
{"_id":"6a58cf58d00283f8c20911e5","slug":"video-gohana-resounded-with-chants-hailing-lord-jagannath-a-grand-chariot-procession-set-out-at-5-pm-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना में जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा गोहाना, शाम 5 बजे निकली भव्य रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा गोहाना, शाम 5 बजे निकली भव्य रथयात्रा
गोहाना। स्वामी गुरुचरण दास सनातन धर्म समिति (रजि.) के तत्वावधान में गुरुवार शाम 5 बजे मेन बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे मार्ग पर भगवान जगन्नाथ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
रथयात्रा को बाबा श्री कमल पुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में प्रारंभ किया गया। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा तथा डॉ. रीता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के सुसज्जित रथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रथ को खींचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रथयात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर लाला सममत पंसारी, डॉ. जवलाल चौक, अग्रवाल चौक, रोहतक गेट, महम मोड़, समता चौक, बरोदा रोड, श्रीराम चौक, काठ मंडी, एडवोकेट रामकुमार मित्तल वाली गली, अग्रवाल सत्संग भवन, शिव चौक, छोटूराम चौक और महावीर चौक से होते हुए वापस श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी।
रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान का स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के सफल आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं और शहर के अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी सहयोग दिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।