Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
It is because of the courage of our soldiers and their dedication to the nation that the country's citizens are able to live a secure life: Dr. Arvind Sharma
{"_id":"6ade0867e6e69c437104e68b","slug":"video-it-is-because-of-the-courage-of-our-soldiers-and-their-dedication-to-the-nation-that-the-countrys-citizens-are-able-to-live-a-secure-life-dr-arvind-sharma-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जवानों के साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से ही देशवासी जी रहे हैं सुरक्षित जीवन : डॉ. अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों के साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से ही देशवासी जी रहे हैं सुरक्षित जीवन : डॉ. अरविंद शर्मा
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को निजी बैंकवेट हॉल में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों ने भाग लिया। इस दौरान शहीद परिवारों को सम्मानित कर वीर जवानों के योगदान और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने आठवें वेतन आयोग का लाभ देने व अन्य मांगें कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं। डॉ. शर्मा ने पूर्व सैनिकों की मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य से पीछे नहीं हटते और परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। उनका त्याग और समर्पण अतुलनीय है। सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिक अपने अनुभव, अनुशासन और देशभक्ति से समाज को दिशा देते हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनके परिजनों का सम्मान करना और सुख-दुख में साथ देना समाज की साझा जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।