{"_id":"6a58d883b99e6393fc0f2b33","slug":"video-hamirpur-issue-of-stray-animals-raised-at-district-level-meeting-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बेसहारा पशुओं की समस्या का मामला जिलास्तरीय बैठक में गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बेसहारा पशुओं की समस्या का मामला जिलास्तरीय बैठक में गूंजा
हमीरपुर। जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक वीरवार को बेसहारा पशुओं की वजह से हो रहे हादसों का मुद्दा खूब गूंजा। मुख्यालय स्थित बचत भवन में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बेसहारा पशुओं की वजह से हो रहे सड़क हादसों और पशुओं के हमलों पर चिंता व्यक्त की गई। इस बैठक में प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों के अलावा समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने भी भाग लिया। इस दौरान गैर सरकारी सदस्यों की ओर से उठाई गई विभिन्न जनशिकायतों के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई और उन्हें दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि इस समिति का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसमें समाज के प्रबुद्ध एवं अनुभवी लोगों और पंचायत जनप्रतिनिधियों को गैर सरकारी सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। सभी अधिकारी इन सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करें और संबंधित सदस्यों को अवगत भी करवाएं। बैठक में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, बस सेवाओं, बेसहारा पशुओं की समस्या और कई अन्य समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई। सुरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण रूटों पर कई निजी एवं एचआरटीसी की बस सेवाओं का संचालन नियमित रूप से न होने पर आम लोगों को काफी दिक्कत होती है। एचआरटीसी और परिवहन विभाग इस दिशा में सख्त कदम उठाएं। बैठक में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, एसपी बलवीर सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।