{"_id":"6a588482a81c5c6da709633a","slug":"video-fire-breaks-out-at-mandi-gobindgarh-councils-mrf-center-machines-dustbins-and-vehicles-gutted-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी गोबिंदगढ़ काउंसिल के एमआरएफ सेंटर में लगी आग, मशीनें-डस्टबिन और वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी गोबिंदगढ़ काउंसिल के एमआरएफ सेंटर में लगी आग, मशीनें-डस्टबिन और वाहन जले
मंडी गोबिंदगढ़ नगर काउंसिल के एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ। आग इतनी विकराल थी कि सेंटर में रखी कूड़ा रिकवरी मशीनें, प्लास्टिक डस्टबिन, कर्मचारियों के वाहन तथा अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटों ने पूरे शेड को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आग पर काबू पाने के लिए मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, सरहिंद तथा आसपास के क्षेत्रों से करीब 15 से 16 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि अंदर तक पानी पहुंचाने के लिए जेसीबी मशीन से शेड की दीवार तोड़नी पड़ी। तब जाकर दमकल कर्मी आग बुझाने में सफल हो सके। हालांकि तब तक नगर काउंसिल की काफी मशीनरी और अन्य सामान जल चुका था।
फायर अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। शॉर्ट सर्किट के बाद प्लास्टिक के कचरे ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे आग पूरे एमआरएफ सेंटर में फैल गई और वहां रखी मशीनरी, प्लास्टिक डस्टबिन तथा अन्य सामग्री भी इसकी चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि आग से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वहीं कांउसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप शर्मा ने बताया कि यह मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर है, जहां गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके पुनर्चक्रण के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि सुबह शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया और संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।
उन्होंने बताया कि आग से नगर काउंसिल की मशीनरी, प्लास्टिक डस्टबिन, शेड और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने के लिए जेसीबी मशीन से दीवार तोड़नी पड़ी ताकि दमकल की गाड़ियां अंदर तक पानी पहुंचा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।