{"_id":"6a588697a5426f5c5d0ba70a","slug":"video-youth-dies-of-drug-overdose-in-faridkot-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में नशे की ओवरडोज से युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट थाना सदर के अधीन गांव अराईयांवाला कलां में नशे की ओवरडोज से 25 वर्षीय जसवंत सिंह उर्फ लल्ली की मौत ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। डेढ़ साल के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि माता-पिता ने अपने जवान बेटे को खो दिया। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने मृतक के तीन साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के पिता जगदेव सिंह उर्फ लाहला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले बिल्ला सिंह, रोहित उर्फ निंजा और संजू ने उनके बेटे को नशे की लत लगाई थी। परिवार ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था, लेकिन गलत संगत के कारण वह पूरी तरह नशा नहीं छोड़ सका।
परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले तीनों युवक जसवंत को घर से काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए। देर शाम जब वह घर लौटा तो बाथरूम में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। परिवार का आरोप है कि युवकों ने उसे नशा उपलब्ध कराया, जिसकी ओवरडोज से उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने गांव में खुलेआम नशा बिकने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद नशा तस्कर कुछ समय बाद जेल से बाहर आकर फिर से वही धंधा शुरू कर देते हैं, जिससे युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है।
वहीं थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, शव का गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।