Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Rath Yatra taken out in Ambala City amidst chants of 'Jai Jagannath'; flowers showered.
{"_id":"6a58cbbfa5426f5c5d0ba75a","slug":"video-rath-yatra-taken-out-in-ambala-city-amidst-chants-of-jai-jagannath-flowers-showered-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला सिटी में जय जगन्नाथ के उद्धोष के साथ निकाली गई रथ यात्रा, बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला सिटी में जय जगन्नाथ के उद्धोष के साथ निकाली गई रथ यात्रा, बरसे फूल
56 भोग और महाप्रसाद वितरण के साथ गूंजे हरे कृष्णा के जयकारे।
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला सिटी। ओडिशा के पावन पुरी धाम की तर्ज पर वीरवार को अंबाला शहर में विश्वप्रसिद्ध भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा पूरी श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ शुरू हो गई। इस्कॉन अंबाला के तत्वावधान में आयोजित यह विशाल रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर निकाली जा रही है, जिसे देखने और भगवान के रथ को खींचने के लिए शहर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में हरे कृष्ण, हरे राम और जय जगन्नाथ के महामंत्र की गूंज से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। रथयात्रा का विधिवत शुभारंभ मानव चौक स्थित रामलीला ग्राउंड में पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर और भगवान की आरती उतारकर किया गया। इस्कॉन प्रचार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अंबाला शहर के भक्तों द्वारा ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक परंपरा को जीवंत करते हुए इस वर्ष यह 16वीं भव्य रथयात्रा आयोजित की जा रही है।
-----------
रथयात्रा का यह रहा रूट
रथ यात्रा शाम 4 बजे रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर मानव चौक, जलबेड़ा रोड, सेक्टर 10 गेट नंबर 5 से होते हुए रात करीब 8:30 बजे सेक्टर 10 के कम्युनिटी सेंटर पर संपन्न हुई। रथयात्रा मार्ग में भगवान जगन्नाथ को 56 भोग अर्पित किए गए। जगह-जगह जलजीरा, खीर और फ्रूट चाट के स्टॉल लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। भक्ति के इस महाकुंभ में मृदंग, झांझ और करताल की थाप पर देश-विदेश से आए श्रद्धालु झूमते नजर आए। रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के दिव्य विग्रहों के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।