{"_id":"6a593db74afd6199f300f6cc","slug":"arrested-ambala-news-c-18-1-knl1004-950158-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 21 लाख की ठगी में दो आरोपी मुंबई से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 21 लाख की ठगी में दो आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
Fri, 17 Jul 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला सिटी। कम दाम में कैंटर दिलाने का झांसा देकर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने महाराष्ट्र के द्वारका पखल रोड निवासी जाहिर इब्राहिम शेख को मालेगांव से काबू किया। जाहिर को 8 जुलाई को मुंबई से औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर कोर्ट से सात दिन का रिमांड लिया गया था। उसके कब्जे से 1.50 लाख रुपये बरामद हुए।
वहीं, दूसरे आरोपी काझीपुरा निवासी अजहर युनूस मनियार उर्फ अजू को 13 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। जाहिर को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि अजहर से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अंबाला सिटी के नंद विहार निवासी देवी दयाल ने 16 जून 2026 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दी थी। आरोप था कि 4 मई से 16 जून के बीच आरोपियों ने उसे बाजार से कम कीमत पर गाड़ी दिलाने का झांसा दिया।
आरोपी गाड़ी लेकर अंबाला पहुंचे और पीड़ित को विश्वास में लेकर 21 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए। जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपे जाने के बाद तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।