{"_id":"6a593d431a4203ff7e07372a","slug":"woman-loses-her-life-after-falling-from-a-moving-bike-ambala-news-c-18-1-knl1004-950155-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चलती बाइक से गिरने से महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चलती बाइक से गिरने से महिला की गई जान
Fri, 17 Jul 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला सिटी। इस्माइलपुर से मटहेड़ी जा रही देवर-भाभी की बाइक हादसे का शिकार हो गई। चौड़मस्तपुर के पास चलती बाइक से गिरने के कारण 30 वर्षीय महिला अनु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार, इस्माइलपुर निवासी प्रिंस अपनी भाभी अनु (30) को मोटरसाइकिल पर बैठाकर मटहेड़ी छोड़ने जा रहा था। अनु मटहेड़ी में मनियारी की दुकान चलाती थी। बताया जा रहा है कि जब वे चौड़मस्तपुर के नजदीक पहुंचे तो अचानक पीछे बैठी अनु का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से सड़क पर गिर गई।
हादसे में अनु के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
पुलिस ने देवर प्रिंस के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
फ्लाईओवर पर हादसे में युवक ने दम तोड़ा
अंबाला। नेशनल हाईवे-44 पर कैंट फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने 25 वर्षीय एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। खून से लथपथ हालत में राहगीरों व पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया तो युवक की मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद