{"_id":"6a593defa62266a5f906bbce","slug":"prime-minister-modi-to-gift-the-ambala-kala-amb-highway-to-the-region-from-jind-today-ambala-news-c-18-1-knl1004-950160-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जींद से प्रधानमंत्री मोदी आज अंबाला कालाआम्ब राजमार्ग की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जींद से प्रधानमंत्री मोदी आज अंबाला कालाआम्ब राजमार्ग की देंगे सौगात
Fri, 17 Jul 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरअंबाला सिटी। अंबाला जिला अब सड़क नेटवर्क का जंक्शन बनने जा रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम में अंबाला को अंबाला-कालाआम्ब 33.81 किलोमीटर लंबे फोर-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात मिलेगी।
इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंबाला मंडल के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों कालका, अंब अंदौरा, आनंदपुर साहिब और साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के पुनर्विकास कार्य का भी उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, जालंधर से वाराणसी जाने वाली गुरु रविदास एक्सप्रेस का भी अंबाला कैंट स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इन परियोजनाओं को लेकर अंबाला के लोग काफी उत्सुक हैं।
वर्चुअल होगा कार्यक्रम : इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए अंबाला में भी एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस डीएवी स्कूल अंबाला शहर के सभागार में सुबह 10 बजे से विशेष वर्चुअल कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल विज मुख्य रूप से शिरकत करेंगे, जहां जींद के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण (वर्चुअल माध्यम) दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों से आएंगे अधिकारी : प्रशासन ने इस बार पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी और सराहनीय पहल की है। उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में आने वाले सभी अधिकारी पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों के बजाय अनिवार्य रूप से सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का ही प्रयोग करेंगे। आम जनता और लाभार्थियों की सुविधा के लिए पंचायत भवन, नगर निगम कार्यालय और नागरिक अस्पताल से विशेष रूप से 20 ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।
नो-फ्लाइंग जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए अंबाला और जींद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत 17 जुलाई को पूरे जिले को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इस दौरान जिले में किसी भी प्रकार के ड्रोन या अन्य मानव रहित हवाई उपकरण उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, सरकारी एजेंसियों और सुरक्षाबलों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।
109.43 करोड़ से बने मंडल के चार स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 109.43 करोड़ की लागत से विकसित किए गए अंबाला मंडल के 4 रेलवे स्टेशनों की सौगात यात्रियों को शुक्रवार को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 11 अत्याधुनिक रेलवे स्टेशनों सहित मंडल के चार स्टेशनों का लोकार्पण करेंगेे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंबाला रेल मंडल के चार स्टेशनों कालका, अंब अंदौरा, आनंदपुर साहिब और साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली को विकसित किया गया। इन स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर रेलवे ने 109.43 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि खर्च की है।
मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने बताया कि स्टेशनों को आधुनिक तकनीक से लैस करने के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अब यात्रियों को यहां विश्वस्तरीय प्रतीक्षा कक्ष, स्वच्छ वातावरण और बेहतर यात्री सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया, कालका स्टेशन को विकसित करने पर 31.42 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जबकि अंब अंदौरा स्टेशन पर 23.84 करोड़, आनंदपुर साहिब पर 22.20 करोड़ और मोहाली में 22.17 करोड़ खर्च किए गए हैं।
संत रविदास एक्सप्रेस को मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
अंबाला। पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच धार्मिक और व्यावसायिक संबंधों को नई गति देने वाली संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04686 का शुभारंभ 17 जुलाई को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन जालंधर कैंट से वाराणसी के बीच चलेगी, जो बाद में छेहरटा (पंजाब) से वाराणसी के लिए नियमित रूप से संचालित होगी।
अंबाला स्टेशन पर स्वागत की तैयारी
रेलवे प्रशासन के अनुसार, उद्घाटन के दिन यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान शाम करीब 7 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए अंबाला कैंट स्टेशन पर शाम 6:30 बजे स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। संवाद