फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two teenage brothers stabbed a minor.

Ambala News: नाबालिग को दो किशोर भाइयों ने घोंपा चाकू

Fri, 17 Jul 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 17 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two teenage brothers stabbed a minor.
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला सिटी। गोबिंद विहार में पुरानी रंजिश के चलते एक 12 वर्षीय छात्र पर पड़ोसी दो किशोर भाइयों ने मिलकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दो जगह घाव होने पर खून से लथपथ हालत में छात्र को सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र की मां सीता देवी की तहरीर पर दोनों किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई गैर-इरादतन हत्या का प्रयास की धारा 110, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना धारा 115, हथियारों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना धारा 118(1), सामान्य इरादा या साझा मंशा धारा 3(5), आपराधिक धमकी धारा 351(2) के तहत की गई। पुलिस चौकी नंबर-1 के प्रभारी गुरुराम ने बताया कि आरोपियों को जल्द संरक्षण में लिया जाएगा।
विज्ञापन

दूध लेने निकला था शिवम, घात लगाकर बैठे थे हमलावर
पुलिस को दी तहरीर में मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी सीता देवी ने बताया कि वह अभी गोबिंद विहार में किराये पर रहते हैं। उनका बेटा शिवम (12) जीआरएसडी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। बुधवार रात करीब 8 बजे वह काम से लौटी थीं। बेटे शिवम को दुकान से दूध लेने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में पुरानी घास मंडी स्थित युवराज पैलेस के पास घात लगाए बैठे शिवांश सिंह और आंशू ने बेटे को घेरकर चाकू से हमला कर दिया। पेट की पीठ के दाहिने हिस्से पर गहरा घाव होने पर स्थानीय लोगों के आते ही हमलावर भाग गए। उपचार के लिए उसे अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी शिवांश सिंह का बेटे के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। तब शिवांश ने जान की धमकी दी थी।
घर में सो रहे बच्चे पर चाकू से हमला गर्दन-हाथ में चोट
अंबाला। बब्याल की सैनिक कॉलोनी में घर में सो रहे 10 वर्षीय बच्चे पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में बच्चे की गर्दन और हाथ के अंगूठे पर चोट आई। वारदात के समय बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे, जिससे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी।
महेश नगर थाना पुलिस ने बच्चे के पिता पवन कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पवन कुमार ने बताया कि वह काम के सिलसिले में बरेली गए हुए थे। 14 जुलाई को पत्नी पूजा ने फोन कर बताया कि किसी व्यक्ति ने घर में सो रहे उनके बेटे परमजीत पर चाकू से हमला कर दिया। बच्चे को अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। परमजीत पांचवीं का छात्र है।

पुलिस के अनुसार, घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी राधे श्याम ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed