{"_id":"6a593d9d10c0ea6cc301eea6","slug":"the-sampark-kranti-will-be-extended-to-chandigarh-ambala-news-c-18-1-knl1004-950157-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संपर्क क्रांति को चंडीगढ़ तक बढ़ाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संपर्क क्रांति को चंडीगढ़ तक बढ़ाया जाएगा
Fri, 17 Jul 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। लंबे रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्वी रेलवे ने सियालदह-आनंद विहार (टर्मिनस) संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12329/12330 को चंडीगढ़ तक विस्तारित करने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे की ओर से इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर उत्तर रेलवे को भेजा गया है। यदि यह योजना सिरे चढ़ती है, तो कोलकाता और चंडीगढ़ के बीच एक सीधी रेल सेवा यात्रियों को मिलेगी।
वर्तमान में स्थिति
वर्तमान में, यह ट्रेन सियालदह से आनंद विहार (टर्मिनस) तक चलती है। ट्रेन के दिल्ली पहुंचने के बाद आनंद विहार में इसका ठहराव करीब सांढे 11 घंटे (सुबह 8:50 से रात 8:20 बजे तक) का रहता है। रेलवे अब इस खाली समय का सदुपयोग करने की योजना बना रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत, इस ट्रेन को आनंद विहार पर समाप्त न करके दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़ तक बढ़ाया जाएगा।
यात्रियों को होगा ये फायदा : रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन के विस्तार से कोलकाता क्षेत्र के यात्रियों को चंडीगढ़ तक के लिए एक नई सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इससे नेताजी एक्सप्रेस के अलावा यात्रियों के पास एक और बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सियालदह से दिल्ली के बीच के स्टेशनों पर इसके ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वी रेलवे ने उत्तर रेलवे को भेजे गए पत्र में इस मामले को अति आवश्यक करार दिया है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे मौजूदा समय सारिणी और इंटरचेंज टाइमिंग को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर जल्द रिपोर्ट भेजें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
n
ट्रेन नंबर 12329 सियालदाह स्टेशन से दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर शाम 5:10 बजे धनबाद, अगले दिन सुबह 9 बजे दिल्ली, 11:50 बजे अंबाला और दोपहर 12:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
n
वापसी में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12330 चंडीगढ़ से शाम 4:30 बजे प्रस्थान करके शाम 5:15 बजे अंबाला कैंट, रात 8 बजे दिल्ली, अगले दिन सुबह 11:37 बजे धनबाद और शाम 4:20 बजे सियालदाह स्टेशन पर पहुंचेगी।
संभावित समय सारिणी
ट्रेन संचालन को लेकर उत्तर रेलवे के पास प्रस्ताव आया है। अगर ट्रेन चलती है तो कोलकाता-चंडीगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मौजूदा समय में कोलकाता के लिए मात्र नेताजी एक्सप्रेस का ही संचालन हो रहा है।
यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।