{"_id":"6a58d02956bad1a5190be075","slug":"video-locals-protest-against-toxic-smoke-from-black-salt-kilns-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"काला नमक की भट्टियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला नमक की भट्टियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
सेन पश्चिमपारा क्षेत्र के इमलीपुर में काला नमक की भट्टियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर भट्टियों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। यश शुक्ला और विजय पाल ने आरोप लगाया कि पहले यह चकेरी में संचालित होती थी। अब सेन पश्चिमपारा में चल रही है। इन भट्टियों में रबर, पुराने टायर और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जलाकर काला नमक तैयार किया जा रहा है। इससे निकलने वाला काला और जहरीला धुआं पूरे इलाके में फैल रहा है, जिससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं प्रदूषण के चलते रिश्तेदारों में घर आना बंद कर दिया। बच्चे बीमारी के डर के चलते बाहर नहीं निकलते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।