Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind to give 'Viksit Bharat' new momentum with the country's first hydrogen train: Mohanlal Badoli
{"_id":"6a58d5f66ed5fe9af7069502","slug":"video-jind-to-give-viksit-bharat-new-momentum-with-the-countrys-first-hydrogen-train-mohanlal-badoli-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली
जींद । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने कहा कि जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और हरियाणा के लिए हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बड़ौली ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल नई रेल सेवा नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। इस कार्यक्रम को पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्बन उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी गई है, जबकि सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हरियाणा के सभी 22 जिला मुख्यालयों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। इससे अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होगी और प्रदेशभर के लोग अपने-अपने जिलों में रहकर कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक और अन्य तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को हाइड्रोजन ट्रेन की विशेष यात्रा में शामिल किया जाएगा, ताकि वे भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन तकनीक को नजदीक से समझ सकें।
बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा आते हैं, प्रदेश को विकास की नई सौगात देकर जाते हैं। इस बार भी सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। इनमें भिवानी और नारनौल मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शुभारंभ, अंबाला-कालाअंब ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से संबंधित परियोजनाएं, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग तथा हांसी-बरवाला फोरलेन परियोजना प्रमुख हैं।
प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, सुरेश कौशिक, अशोक शर्मा, सन्नी मग्गू, राकेश बैरागी, विकास श्योकंद, रामराज शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।