{"_id":"6a5916f8c5daa1d04b0850ee","slug":"video-kanpur-grand-rath-yatra-held-in-chakeri-welcomed-at-various-points-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चकेरी में धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चकेरी में धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
दुर्गा महिला मंडल द्वारा 18 वीं भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन चकेरी के दुर्गा हाउसिंग सोसायटी लाल बंगला से किया गया। यात्रा में जय जगन्नाथ के जयकारे लगते रहे। यात्रा में शिव परिवार, राम दरबार, मां दुर्गा झांकी के साथ भक्त नृत्य करते नजर आए। यात्रा का शुभारंभ सोसाइटी से हुआ। जो लाल बंगला बाजार, सब्जी मंडी, एन टू रोड होते हुए रथ यात्रा का समापन दुर्गा हाउसिंग सोसाइटी में किया गया। यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान दाल व जामुन का प्रसाद भी ग्रहण किया। यात्रा में लोगों ने पानी, शरबत, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक व समोसे भी बांटे। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, गोलू शुक्ला, शालिनी दुग्गल, उषा सब्बरवाल, सरिता सोमानी, पूनम कपूर, सोनिया मारवाड़ व रेखा गुप्ता समेत आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।