{"_id":"6a5913dd735129cf510385b3","slug":"video-shuklaganj-all-handpumps-at-gangaghat-railway-station-out-of-order-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर सभी हैंडपंप खराब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर सभी हैंडपंप खराब, यात्री परेशान
गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। यात्रियों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे सभी चार इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। सबमर्सिबल पंप में बालू आ रहा। ऐसे में यात्रियों को इस गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा। दैनिक यात्रियों की कहना है कि इसके बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से तीन में चार हैंंडपंप लगे हैं, सभी खराब है। एक साल पहले सबमर्सिबल पंप लगाया गया था, उससे भी बालू युक्त पानी आ रहा। ऐसे में पेयजल की यहां कोई व्यवस्था न होने से उमस भरी गर्मी के बीच यात्रियों को काफी दिक्कते उठानी पड़ रही है। स्टेशन पर मौजूद रहे लखनऊ निवासी यात्री रोहित गुप्ता ने बताया कि कई बार ट्रेनें घंटों लेट हो जाती है और भीषण गर्मी भी पड़ रही है। इन सब के बावजूद पेयजल की कोई व्यवस्था स्टेशन पर नहीं है। सफीपुर निवासी संजय त्रिपाठी, राकेश कश्यप ने बताया कि कानपुर के निकट का रेलवे स्टेशन होने के बावजूद यहां रेलवे मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि इसकी जानकारी वह उच्चाधिकारियों को दे चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।