{"_id":"6a590f818f5f90361602014e","slug":"video-bharaica-bhakata-ka-raga-ma-raga-shahara-gaja-bja-ka-satha-nakal-bhagavana-jagananatha-ka-bhavaya-rathayatara-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: भक्ति के रंग में रंगा शहर, गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: भक्ति के रंग में रंगा शहर, गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:36 PM IST
शहर बृहस्पतिवार शाम को भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया। पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर से निकली भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ के उद्घोष, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच भगवान के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
शहर के चौक बाजार में स्थित पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व महामंडलेश्वर महंत रविगिरि महाराज ने किया। सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा के साथ मंदिर की परिक्रमा की, जबकि शाम को आकर्षक ढंग से सजे रथ पर भगवान जगन्नाथ को विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
रथयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर छोटी बाजार, गुरुनानक चौक, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा और घंटाघर सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सिद्धनाथ मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में ''जय जगन्नाथ'' के जयघोष करते रहे। और रह रह कर रथ को खींचते रहे। गुरुनानक मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वागत में पुष्पवर्षा की और रथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
महंत रविगिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भगवान जगन्नाथ के संदेश प्रेम, सेवा और समरसता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में मंदिर के सेवक उमाकांत गिरि, हृदेश गिरि, वैभव जैन, रितेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।