UPRTOU : मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 26 स्वर्ण पदक, 30,886 शिक्षार्थियों को मिली उपाधि
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। इस दौरान 30886 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। इस दौरान 30886 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 17788 पुरुष और 13098 महिला शिक्षार्थी शामिल रहे। विभिन्न विद्याशाखाओं के मेधावी विद्यार्थियों को 26 स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इनमें 20 स्वर्ण पदक छात्राओं और छह स्वर्ण पदक छात्रों ने अपने नाम किए।
समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक अंबेडकरनगर के देव इंद्रावती महाविद्यालय अध्ययन केंद्र की बीएससी की छात्रा रम्या सिंह समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं, इसलिए उनकी ओर से उनकी मां ने मंच पर पहुंचकर पदक ग्रहण किया। रम्या ने बीएससी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करते हुए विश्वविद्यालय की सभी स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें कुल चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।
स्नातकोत्तर वर्ग में सात विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इनमें एमए (पत्रकारिता व जनसंचार) के शोभित मौर्या, एमए (समाजशास्त्र) की श्रेया यादव, एमकॉम की रिदम पांडेय, एमसीए के राहुल कुमार मिश्रा, एमए (शिक्षाशास्त्र) की कुमारी दीपिका राठौर, एमएससी (जैव रसायन) की हया मतलूब और एमएससी (फूड एंड न्यूट्रीशन) की तान्या त्यागी शामिल रहीं।
स्नातक वर्ग में छह टॉपर्स को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इनमें बीए की सरिता वर्मा और आकृति पटेल, बीकॉम की मरियम खानम शाहिद खान, बीएड (विशिष्ट शिक्षा) के जितेंद्र कुमार जायसवाल, बीएससी की रम्या सिंह और बीएससी ह्यूमन न्यूट्रीशन के कुशाग्र सिंह शामिल रहे।
समारोह में विश्वविद्यालय के गोद लिए गए गांवों के प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित खेल, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला व कहानी कथन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय व लोक गायिका मालिनी अवस्थी रहीं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।