फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PM modi Punjab Visit PM Modi in Jalndhar Railway train inaguration

पंजाब में पीएम मोदी: आप-कांग्रेस पर जमकर बरसे, जालंधर से किया 5470 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

Fri, 17 Jul 2026 06:23 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2026 06:23 PM IST
सार

पीएम मोदी ने जालंधर में अपने संबोधन के दौरान कहा पंजाब में बीजेपी की सरकार नहीं है फिर भी राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने संबोधन में आप और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
PM modi Punjab Visit PM Modi in Jalndhar Railway train inaguration
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पीएम मोदी ने जालंधर दौरे पर 5470 करोड़ की रेल व सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने यहां से 75 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार पंजाब में नहीं है लेकिन फिर भी हम राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेव, अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन, करतौली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा, दौलतपुर चौक-करतौल पंजाब न्यू रेल लाइन का शुभारंभ किया। ये सेवाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर बोला हमला
पीएम मोदी मंच पर हरी पगड़ी में नजर आए। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि रेलवे का जो कायाकल्प अब हुआ है। यह काम पुरानी सरकारों में हो जाना चाहिए था लेकिन पुरानी सरकारों की प्राथमिकता में ये काम ही नहीं था। उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आप पर बोला हमला
पीएम मोदी ने पंजाब की मौजूदा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा पंजाब में नशा तस्करी का धंधा और गैंगवार किसी से छिपे नहीं हैं। पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की धरती है। उनके राज में पंजाब में शांति थी। उन्होंने कहा पंजाब की सत्ता में बैठे लोग देश की राजनीति बदलने का दावा कर रहे हैं लेकिन ना उनकी नियत साफ है ना वो ईमानदार हैं। पंजाब की आप सरकार केंद्र की योजनाओं पर अपना स्टिकर लगा रही है।  

जालंधर को स्पोर्टस हब के रूप में करेंगे विकसित
जालंधर को विश्व में स्पोर्टस हब के रूप में पहचान दिलाने को लेकर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के युवाओं में खेलों को लेकर जोश और जज्बा है। हमारी सरकार ने खेलो इंडिया योजना खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की थी। वहीं, जालंधर को विश्व में स्पोर्टस हब के रूप में पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य है। पंजाब के खेल के उत्पाद विदेशों में निर्यात हों यह हमारा लक्ष्य है जिससे पंजाब और देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed