फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   cm yogi laid foundation stone for and inaugurated development projects worth 868 crore rs in Ghaziabad

गाजियाबाद को ₹868 करोड़ की सौगात: कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब, बोले- अब मेरी गारंटी है

Fri, 17 Jul 2026 05:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 17 Jul 2026 05:20 PM IST
सार

सीएम योगी ने गाजियाबाद को विकास की एक बड़ी सौगात देते हुए 868 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
cm yogi laid foundation stone for and inaugurated development projects worth 868 crore rs in Ghaziabad
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद जिले में 868 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद सीएम योगी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण के मौके पर उनके बेटे विधायक अजितपाल त्यागी, बड़े बेटे गिरीशपाल त्यागी और परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन





सीएम योगी योगी ने राजपाल त्यागी को किया याद
मंच पर शिलान्यास के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं। जब राजनीति जनता की सेवा का माध्यम में बनती है तो नेता लोकप्रिय होता है। राजपाल त्यागी 6 बार विधायक बने। जिनमें दो बार निर्दलीय रहे। वह एक लोकप्रिय नेता थे।
विज्ञापन




यहां की गुंडागर्दी पर फिल्में बनती थी पहले: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद अपनी एक पहचान रखता है। अपने हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। 10 दशक पहले प्रदेश द्वार की स्थिति खराब थी। यहां की गुंडागर्दी पर फिल्में बनती थी। आगे सीएम ने कहा कि गाजियाबाद में इतनी अच्छी सड़के बनेंगे। नगर निगम इतना साफ होगा। पहली रेपिड रेल यहां  चलेगी किसी ने सोचा नहीं था। पहले की सरकारों ने 32000 हजार करोड़ का बजट को देख प्रोजेक्ट को रोक दिया था। आज लगता है 2017 का फैसला अच्छा रहा। मेरठ से दिल्ली बस 40 मिनट रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पहले शासन करने वाले 12 बजे उठते थे'
सीएम योगी ने मंच से कहा कि जहां सुरक्षा होगी यहां सुशासन आएगा। गाजियाबाद एक प्रदेश द्वार ही नहीं दिल्ली के ग्रोथ इंजन का काम गाजियाबाद के रहा है। ये अब अच्छे लोगों को चुनने से हुआ है। 2017 से पहले शासन करने वाले 12 बजे उठते थे। फिर जिम जाते थे और बाद में मंडली बैठ जाती थी। ऐसे प्रदेश चल रहा था।

पहले की सरकार कहती थी कांवड़ यात्रा से दंगे होंगे: सीएम योगी
मंच से सीएम योगी ने कहा कि पुरानी सरकार ने रिपोर्ट में कहा कांवड़ यात्रा से दंगे होते है। सरकार आने के बाद इसे लेकर व्यवस्था की गई। कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने कहां दंगे होंगे। मैंने कहा मै हूं परेशान मत हो, मेरी गारंटी है। आगे कहा कि देश की सबसे बड़ी यात्रा हरिद्वार से गाजियाबाद से होकर निकलती है। लोग देखते हैं। इतनी बड़ी यात्रा कैसे हो सकती है। आज कह सकते कोई कांवड़ यात्रा को रोक नहीं सकता है।

'दूधेश्वरनाथ मंदिर में कॉरिडोर का निर्माण'
सीएम योगी ने आगे कहा कि कांवड़ यात्रा अपना आयोजन है। उसकी मर्यादा को बना कर रखना है। किसी को कहने का मौके नहीं देना है। अनुशासन भंग नहीं करना है। आस्था को सम्मान देने के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर में कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। ऐसे नेता जिसने जनता के दिल में स्थान बनाया हो। उनके लिए जब बुलाया गया तो मैंने अजितपाल त्यागी से कहां कहीं भी होऊंगा लेकिन जरूर आऊंगा।  विकास कैसे होता है एनसीआर बता रहा है। मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, देहरादून एक्सप्रेस वे हाल में जनता को दिया। यमुना ऑथोरिटी में फिल्म सिटी बन रही है। ये तब होता है जब निर्णय लेने की क्षमता होती है।

मुख्यमंत्री योगी ने किया राजपाल त्यागी की मूर्ति का अनावरण
विकासखंड मुरादनगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजपाल त्यागी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कृषि विभाग, गाज़ियाबाद के स्टॉल पर उप कृषि निदेशक आशीष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विभाग की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

उप कृषि निदेशक ने मुख्यमंत्री को कृषि में कीट प्रबंधन के लिए उपयोगी सोलर लाइट ट्रैप की कार्यप्रणाली और उसके लाभों से अवगत कराया। साथ ही श्री अन्न (मिलेट्स) के पोषण, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय महत्व के साथ इनके उत्पादन और प्रसार के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग के नवाचारों और किसानों को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ श्री अन्न के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। श्रद्धांजलि समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वर्गीय राजपाल त्यागी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शामली-बिजनौर को दी सीएम योगी ने सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले शामली और फिर बिजनौर का दौरा किया। शामली में सीएम योगी ने 617.70 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जबकि बिजनौर में 1003 करोड़ रुपये की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास बटन दबाकर किया।

'गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक ले जाएंगे' 
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिजनौर के विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने घोषणा की कि गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार हरिद्वार तक किया जाएगा, जिससे बिजनौर को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

2017 से पहले की सरकारों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले बिजनौर की स्थिति अलग थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय मुख्यमंत्री के बिजनौर न आने की बातें कही जाती थीं। उन्होंने कहा कि अब बिजनौर विकास और प्रगति का प्रतीक बन चुका है।

बिजनौर के विकास का जिक्र करते हुए सीएम ने विपक्ष पर कसा तंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ने की खेती के लिए प्रसिद्ध बिजनौर आज तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में हाईवे, रेलवे, मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और गन्ना किसानों को समय पर भुगतान भी मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed