फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Police Bust Drug Racket, Former NSG Commando Held with Opium Latex and Cash

Jodhpur News: पूर्व एनएसजी कमांडो बना 'ड्रग डीलर', पुलिस रेड में करोड़ों की नकदी और मादक पदार्थ जब्त

Fri, 17 Jul 2026 05:43 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 05:43 PM IST
सार

जोधपुर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पूर्व एनएसजी कमांडो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से करीब आठ किलो अफीम का दूध और 1.06 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Police Bust Drug Racket, Former NSG Commando Held with Opium Latex and Cash
ड्रग तस्करी में पूर्व एनएसजी कमांडो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बनाड़ क्षेत्र से करीब आठ किलो अफीम का दूध और 1.06 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले एनएसजी में कमांडो रह चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

विज्ञापन




पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष चौधरी ने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना के आधार पर बनाड़ क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान एक ठिकाने से करीब आठ किलो अफीम का दूध और 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार की नकद राशि बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद अफीम के दूध की कीमत लाखों रुपये में है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाता था और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में करता था। इसके साथ ही बरामद नकदी का स्रोत और उसका मादक पदार्थ तस्करी से संबंध भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान ट्रांसफर लिस्ट में बड़ा गड़बड़झाला! एक ही अधिकारी के दो जिलों में तबादले का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई जोधपुर शहर के एकता नगर क्षेत्र में पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने की। अभियान में मंडोर एसीपी सर्किल, स्थानीय थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। मौके से पुलिस ने कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। डीसीपी मनीष चौधरी ने बताया कि इस मामले के अलावा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े दो अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है, जिनका खुलासा जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

पुलिस के अनुसार शहर में इतनी बड़ी मात्रा में अफीम का दूध और करोड़ों रुपये की नकदी का बरामद होना गंभीर मामला है। जांच का फोकस अब इस बात पर है कि इतनी बड़ी खेप शहर तक कैसे पहुंची, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और बरामद नकदी का वास्तविक स्रोत क्या है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed