{"_id":"6a549c8856daf369d007922b","slug":"rajasthan-high-court-receives-another-bomb-threat-security-agencies-launch-intensive-search-operation-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-4496227-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला परिसर
Mon, 13 Jul 2026 02:01 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:01 PM IST
सार
राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, हालांकि जांच में कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट को सोमवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंच गया और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विज्ञापन
धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कोर्ट भवन, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश द्वार, गलियारे और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने आधुनिक उपकरणों की मदद से हर संदिग्ध स्थान की जांच की, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। विस्तृत तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक सामग्री या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है तथा निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हड़ताल पर हैं राजस्थान के ट्रांसपोर्टर्स: 10 हजार ट्रकों के पहिए थमे, VLTD से ई-चालान तक समझिए पूरा विवाद
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जांच एजेंसियां ईमेल के स्रोत, तकनीकी विवरण और आईपी एड्रेस को ट्रेस करने का प्रयास कर रही हैं, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।
गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट को इससे पहले भी कई बार धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। इसी वर्ष फरवरी में भी दो अलग-अलग अवसरों पर ऐसी धमकियां मिली थीं। उन मामलों में भी सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई थी। फिलहाल पुलिस इस ताजा मामले की सभी पहलुओं से गंभीरता से जांच कर रही है।