फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Flight operations begin from the new terminal at Jodhpur Airport; passengers on the first flight receive

Jodhpur: जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से उड़ानों की शुरुआत, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

Sun, 12 Jul 2026 02:53 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 02:53 PM IST
सार

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पहली फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत किया। फिलहाल 9 उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिन्हें विंटर सीजन में बढ़ाकर 17 से अधिक करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Flight operations begin from the new terminal at Jodhpur Airport; passengers on the first flight receive
जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से फ्लाइट शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन से रविवार, 12 जुलाई से नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नए टर्मिनल पर पहुंचने वाली पहली फ्लाइट के यात्रियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में कालबेलिया नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जोधपुर में हुए विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास में कितना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रयासों से जोधपुर को 42 नई ट्रेनों की सौगात मिली, रिंग रोड का निर्माण हुआ और शहर में कई आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: रकारी जांच में खुलासा, OT संक्रमण नहीं बल्कि इन कारणों से हुईं मौतें; जांच तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि नया टर्मिनल पुराने भवन की तुलना में कई गुना बड़ा और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा और जोधपुर की देश के विभिन्न शहरों से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नए टर्मिनल से पर्यटन, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को भी सीधा लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बने इस नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था। यह टर्मिनल आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है।

एयरपोर्ट निदेशक मनोज उनियाल ने बताया कि फिलहाल नए टर्मिनल से 9 नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। विंटर सीजन में यह संख्या बढ़कर 17 तक पहुंच जाती है। एयरपोर्ट प्रशासन का लक्ष्य आगामी सर्दियों तक 20 से अधिक उड़ानों का संचालन सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभिन्न एयरलाइंस से अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में रात 10 बजे तक उड़ानों के संचालन की योजना भी है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed