फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Drug Network: Code Words Like Green Coriander and Almond Powder Fuel Illegal Drug Trade

UP: 'हरी धनिया' मांगने पर गांजा, 'बादाम पाउडर' के बदले स्मैक, कोड वर्ड में ये कारोबार; सामने आए तथ्य

Sun, 12 Jul 2026 02:45 PM IST
Sharukh Khan हिमांशु पांडेय, अमर उजाला, झांसी
हिमांशु पांडेय, अमर उजाला, झांसी Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 12 Jul 2026 02:45 PM IST
सार

झांसी में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार कोड वर्ड के सहारे इस शहर में फैला हुआ है। 'हरी धनिया' मांगने गांजा और 'बादाम पाउडर' के बदले स्मैक मिलेगी। अमर उजाला की पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
Jhansi Drug Network: Code Words Like Green Coriander and Almond Powder Fuel Illegal Drug Trade
Jhansi Drug Network - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झांसी में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार अब महानगर की बस्तियों तक सीमित नहीं रहा। बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, शिवाजी नगर, नगरा हाट मैदान, ओरछा गेट जैसे प्रमुख इलाकों तक इसका नेटवर्क फैल चुका है। पुलिस की नजर से बचने के लिए तस्कर और ग्राहक कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


मोबाइल पर बातचीत करने के बजाय ग्राहक सीधे मौके पर पहुंचकर तय शब्द बोलता है और कुछ ही सेकेंड में उसके हाथ में नशीला पदार्थ पहुंच जाता है। शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में ऐसे कई तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

 

बस स्टैंड, दोपहर 12:30 बजे
बस स्टैंड के पास एक युवक थैला लेकर ऑटो के समीप बैठा मिला। सूत्रों ने बताया कि वह गांजे की पुड़िया बेचता है। एक व्यक्ति ने उससे 'हरी धनिया' मांगी तो उसने थैले से तुरंत एक पुड़िया निकालकर दे दी। कीमत 100 रुपये बताई गई। करीब 20 मिनट के दौरान उसने कई लोगों को पुड़िया दी। कुछ ग्राहकों से पुराने उधार का हिसाब लिया, जबकि कुछ को उधार में भी पुड़िया दी। बाद में वह वहां से चला गया।
 

शिवाजी नगर, दोपहर 1:30 बजे
पेट्रोल पंप के पीछे और लेबर चौराहे के पास बाइक पर बैठे दो युवक कथित रूप से स्मैक बेचते मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां स्मैक को 'बादाम पाउडर' या 'टिकट' कहकर मांगा जाता है। एक पुड़िया की कीमत 300 रुपये बताई गई। सप्लाई के स्रोत के बारे में पूछने पर दोनों ने कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र, दोपहर 2:30 बजे
मिनर्वा तिराहे के पास एक अस्थायी दुकान के बाहर कुछ युवक मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार यहां 'टुकड़ा' नाम से गांजे से भरी सिगरेट बेची जा रही थी। इसकी कीमत 70 रुपये बताई गई। कुछ देर रुकने पर वहां मौजूद लोगों ने आगे बढ़ जाने को कहा।

शाम ढलते ही बढ़ जाती हैं गतिविधियां
स्थानीय लोगों के अनुसार सीपरी बाजार क्रॉसिंग, प्रेमनगर के हाट मैदान और सदर बाजार क्षेत्र में भी शाम से देर रात तक संदिग्ध गतिविधियां चलती हैं। इन स्थानों पर युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है और नशीले पदार्थों की बिक्री होने की शिकायतें लंबे समय से मिलती रही हैं।

युवा सबसे अधिक निशाने पर
पुलिस और स्थानीय जानकारों के अनुसार नशे का कारोबार करने वाले युवाओं को आसानी से अपना ग्राहक बना रहे हैं। स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों के आसपास भी इनकी सक्रियता की शिकायतें मिलती रहती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विशेष रूप से स्मैक की लत तेजी से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
 

49 तस्कर चिन्हित, छह महीने में 19 गिरफ्तार
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिले में गांजा तस्करी से जुड़े 49 तस्कर चिन्हित हैं। पिछले छह महीनों में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांजे की तस्करी मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से होने की जानकारी सामने आई है। बढ़ते नेटवर्क को देखते हुए झांसी में एंटी नारकोटिक्स यूनिट का गठन किया गया है। पिछले दो वर्षों में 20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया जा चुका है।
 

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जहां भी नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed