फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Thieves target an empty house; cash and jewelry worth lakhs stolen

Jhansi: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के नकदी व जेवरात चोरी, इलाज कराने भोपाल गया था परिवार

Sun, 12 Jul 2026 08:26 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 12 Jul 2026 08:26 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि वह भोपाल में था। पड़ोसी से उसे चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Thieves target an empty house; cash and jewelry worth lakhs stolen
चोरी होने के बाद अलमारी दिखाता पीड़ित। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बबीना थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला जैन धर्मशाला कस्बा बबीना नगर निवासी अमित कुमार जैन पुलिस को बताया कि वह 3 जुलाई 2026 को अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए भोपाल गए थे। इस दौरान उनका पुत्र एनसीसी कैंप में होने के कारण घर पर कोई मौजूद नहीं था। 3 जुलाई से 10 जुलाई तक मकान बंद रहा। पीड़ित के अनुसार, 9 जुलाई की शाम पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह 10 जुलाई को घर पहुंचे तो देखा कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे और कमरों में रखी अलमारियों व सामान को खंगाल दिया था। बताया गया है कि चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने के कंगन, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, कान के टॉप्स, चांदी की पायल, बिछिया, करधनी सहित अन्य आभूषण और नकदी शामिल है। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय कुमार साहू का कहना है कि पूर्व में हुई भेल चौकी अन्तर्गत चोरी के समान ही नज़र आ रही है, मौके पर जाकर देखा तो समझ आया कि वहां किसी प्रकार का कोई सामान नहीं फैला हुआ था न ही कोई तोड़ फोड़ नज़र आई। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed