{"_id":"6a52b446a9553d4b5e01f900","slug":"defects-in-the-samarth-portal-have-stalled-graduate-admissions-for-thousands-of-students-jhansi-news-c-11-jhs1019-832922-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: समर्थ पोर्टल की खामी से हजारों छात्रों के स्नातक प्रवेश अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: समर्थ पोर्टल की खामी से हजारों छात्रों के स्नातक प्रवेश अटके
Sun, 12 Jul 2026 02:53 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) प्रवेश प्रक्रिया तकनीकी खामी के कारण इस साल भी अटक गई है। समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कन्फर्म नहीं होने से अधिकांश कॉलेजों में दो महीने बाद भी अब तक एक भी दाखिला अंतिम रूप नहीं ले सका है। प्रवेश सुनिश्चित न होने के कारण हजारों छात्र-छात्राएं फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं।
बीयू ने यूजी और पीजी प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया मई के प्रथम सप्ताह में शुरू की थी। शुरुआत से ही समर्थ पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के कारण अभ्यर्थियों को आवेदन भरने में परेशानी हुई। इसी वजह से विश्वविद्यालय को कई बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। व्यावसायिक यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 19 जून को कराकर 20 जून को परिणाम भी जारी कर दिया गया, जबकि बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे सीधे प्रवेश वाले पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथि लगातार बढ़ाई जा रही है। विश्वविद्यालय का दावा है कि अगस्त के मध्य तक नियमित कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
हालांकि, जमीनी स्थिति अलग है। शहर के प्रतिष्ठित बिपिन बिहारी महाविद्यालय, बुंदेलखंड महाविद्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार तक यूजी का एक भी प्रवेश समर्थ पोर्टल पर कन्फर्म नहीं हो सका। यही हाल अन्य काॅलेजों का भी है। आर्य कन्या महाविद्यालय में केवल बीकॉम के चार प्रवेश ही कन्फर्म हुए हैं। स्थिति से निपटने के लिए महाविद्यालय आवेदन करने वाले विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनकी सूची तैयार कर रहे हैं और दस्तावेज जुटा रहे हैं। लेकिन जब तक समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कन्फर्म नहीं होगा, तब तक प्रवेश मान्य नहीं माना जाएगा और फीस भी जमा नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में यूजी प्रवेश की स्थिति
महाविद्यालय
सीटें
आवेदन
कन्फर्म प्रवेश
आर्य कन्या महाविद्यालय
580
120
4
बिपिन बिहारी महाविद्यालय
480
192
0
बुंदेलखंड महाविद्यालय
1,040
512
0
राजकीय कन्या महाविद्यालय
540
70
0
समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कन्फर्म नहीं हो रहे हैं। छात्र प्रवेश लेना चाहते हैं लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। - प्रो. टीके शर्मा, प्राचार्य, बिपिन बिहारी महाविद्यालय
विद्यार्थियों के आवेदन भरवा लिए गए हैं लेकिन प्रवेश कन्फर्म न होने से फीस जमा नहीं कराई जा सकती। - प्रो. एसके राय, प्राचार्य, बुंदेलखंड महाविद्यालय
यूजी प्रवेश के लिए 70 आवेदन आए हैं लेकिन अभी तक एक भी प्रवेश कन्फर्म नहीं हुआ है। - प्रो. अनुभा श्रीवास्तव, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय
यूजी में सिर्फ बीकॉम के चार प्रवेश ही कन्फर्म हुए हैं। तकनीकी समस्या से विद्यार्थियों और कॉलेज दोनों को परेशानी हो रही है। - प्रो. स्वाति भदौरिया, प्राचार्य, आर्य कन्या महाविद्यालय
समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कन्फर्म होने में तकनीकी समस्या आ रही है। इसे दूर कराने के लिए समर्थ की तकनीकी टीम से लगातार संपर्क किया जा रहा है। - प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय