{"_id":"6a52f2b31762a0bdd1001649","slug":"jhansi-police-personnel-robbed-24-90-lakh-from-the-employee-of-a-surat-based-dry-fruit-trader-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से पुलिसकर्मियों ने 24.90 लाख लूटे, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से पुलिसकर्मियों ने 24.90 लाख लूटे, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Sun, 12 Jul 2026 07:25 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:25 AM IST
सार
मिनर्वा चौराहे के पास से काले रंग की क्रेटा कार सवारों ने मुंशी और उसके साथी को जबरन कार में बैठा लिया। नकदी से भरा बैग लूटकर कानपुर बाइपास के पास छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
व्यापारी के मुंशी से लूट।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरत (गुजरात) के ड्राई फ्रूट कारोबारी जितेंद्र पटेल के मुंशी किशन पांचाल से 24.90 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार शाम मिनर्वा चौराहे स्थित सुरेश होटल के पास काले रंग की क्रेटा कार सवार बदमाशों ने किशन और उसके साथी को जबरन कार में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपियों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे। करीब डेढ़ घंटे बाद नकदी से भरा बैग लूटकर दोनों को कानपुर बाइपास के पास छोड़ दिया गया।
तीन संदिग्ध हिरासत में
मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी रामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है। हालांकि अभी तक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
कार में वर्दीधारी मौजूद होने पर पीड़ित ने नहीं किया विरोध
सूरत निवासी कारोबारी जितेंद्र पटेल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में ड्राई फ्रूट की आपूर्ति करते हैं। झांसी और आसपास का काम उनका मुंशी किशन पांचाल (30) संभालता है। कारोबारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे किशन अपने सहकर्मी किशन कुमार के साथ 24.90 लाख रुपये की वसूली कर स्कूटी से फ्लैट लौट रहा था। मिनर्वा चौराहे के पास सुरेश होटल के सामने काले रंग की क्रेटा कार में आए लोगों ने दोनों को रोककर जबरन कार में बैठा लिया। पीड़ित के अनुसार, कार में तीन लोग पुलिस की वर्दी में थे। एक वर्दीधारी की नेम प्लेट पर ''राजेंद्र सिंह'' लिखा था। वर्दी होने के कारण आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह का विरोध नहीं किया। इसी दौरान एक आरोपी उनकी स्कूटी लेकर चला गया।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक घुमाया, फिर बाइपास पर छोड़ा
पीड़ित के मुताबिक आरोपी दोनों को करीब डेढ़ घंटे तक विभिन्न मार्गों पर घुमाते रहे। इस दौरान 24.90 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। बाद में दोनों को कानपुर बाइपास के पास उतारकर आरोपी फरार हो गए।कारोबारी जितेंद्र पटेल ने बताया कि घटना के बाद किशन काफी घबरा गया था और पुलिस के पास जाने से बच रहा था। समझाने के बाद वह शुक्रवार को कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
सीसीटीवी से मिला सुराग
घटना की सूचना पर सीओ सिटी रामवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरेश होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध क्रेटा कार दिखाई दी। उसके नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए मुंशी किशन पांचाल से भी पूछताछ की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में जालौन जनपद के कुछ पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। - बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी