फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Questions raised over catering services on trains ranging from Vande Bharat to Shatabdi

Jhansi: वंदे भारत से शताब्दी तक खान-पान पर उठे सवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने दूध की गुणवत्ता पर जताई आपत्ति

Sun, 12 Jul 2026 07:54 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 12 Jul 2026 07:54 AM IST
सार

वंदे भारत में सफर कर रहे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने नाश्ते में परोसे गए दूध की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। वहीं, दिल्ली से रानी कमलापति जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों ने एक्सपायरी ब्रेड परोसने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Jhansi: Questions raised over catering services on trains ranging from Vande Bharat to Shatabdi
वंदे भारत एक्सप्रेस में दूध की गुणवत्ता पर आपत्ति जताते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : सोशल मीडिया, वीडियो।

विस्तार

रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार को खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे कांग्रेस के यूपी प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने नाश्ते में परोसे गए दूध की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। वहीं, दिल्ली से रानी कमलापति जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों ने एक्सपायरी ब्रेड परोसने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22470) की एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर रहे राजेंद्र पाल गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि उन्हें और उनके साथियों को नाश्ते में परोसा गया दूध और कॉर्न फ्लेक्स गुणवत्ताहीन थे। उन्होंने दूध की गुणवत्ता खराब होने की आशंका जताते हुए कैटरिंग स्टाफ से नाराजगी व्यक्त की और रेलमंत्री व आईआरसीटीसी से शिकायत की। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खान-पान संबंधी शिकायत की जांच आईआरसीटीसी द्वारा कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



शताब्दी में एक्सपायरी ब्रेड पर यात्रियों का हंगामा
दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12002) में शनिवार सुबह यात्रियों ने नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का आरोप लगाया। सी-4 कोच में यात्रा कर रहे भोपाल निवासी प्रणव के अनुसार ब्रेड का स्वाद खराब था। पैकेट की जांच करने पर उसकी एक्सपायरी तिथि 10 जुलाई दर्ज मिली। इसके बाद यात्रियों ने कैटरिंग स्टाफ से शिकायत की और रेल मदद एप पर भी मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वंदे भारत ट्रेन में मुझे कॉर्नफ्लेक्स, दूध पावडर और गर्म पानी दिया गया। दूध पानी को मिलाया तो दूध के नाम पर कुछ नहीं था उसमें केमिकल था। इसकी शिकायत मैंने की है। प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की अनियमितता नही होनी चाहिए। राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी


वंदे भारत एक्सप्रेस में दूध की गुणवत्ता पर आपत्ति जताते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed