{"_id":"6a54a2750a6742aa92048985","slug":"tej-pratap-yadav-party-candidate-from-bankipur-vidhan-sabha-veena-manvi-arrested-patna-bihar-news-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bankipur Vidhan Sabha : तेज प्रताप यादव की पार्टी से बांकीपुर प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार; जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bankipur Vidhan Sabha : तेज प्रताप यादव की पार्टी से बांकीपुर प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार; जानिए वजह
Mon, 13 Jul 2026 02:01 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:01 PM IST
सार
Bihar News: बांकीपुर उप चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तेज प्रताप यादव की पार्टी से बांकीपुर उप चुनाव में उतरी वीणा मानवी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने समाहरणालय पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया, लेकिन जैसे ही बाहर निकलीं उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वीणा मानवी की गिरफ्तारी का उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। पुलिस ने उन्हें समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद समाहरणालय परिसर के बाहर जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी सरकार ने साजिश के तहत वीणा मानवी को गिरफ्तार कराया है। उनका कहना है कि बांकीपुर विधानसभा सीट से वीणा मानवी की जीत तय थी, इसलिए राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया।
इधर, गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि आखिर किस मामले में उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। उनका कहना है कि पटना पुलिस ने पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। पुलिसकर्मियों ने केवल इतना कहा कि वे अदालत से वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार करने आए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शिक्षक फैजल खान को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, तीन सहयोगियों और दो अंगरक्षकों को भी मिली राहत
पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी के खिलाफ जारी वारंट और गिरफ्तारी को सरकार की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि वीणा मानवी को जानबूझकर फंसाया गया है, जबकि उनके खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं है। तेज प्रताप ने कहा कि वीणा मानवी जनता के बीच लोकप्रिय और सरल स्वभाव की उम्मीदवार हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह लंबे समय से सार्वजनिक रूप से सक्रिय थीं, तब कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन नामांकन के दिन ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। इसे उन्होंने एक महिला के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि वह जल्द बिहार लौटेंगे और सरकार का घेराव करेंगे। साथ ही उन्होंने धार्मिक संदर्भ देते हुए कहा कि जब किसी महिला के साथ अन्याय होता है, तब भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है और बिहार पहुंचते-पहुंचते पूरा प्रदेश यह देखेगा।