{"_id":"6a59bca27d42cd4f5d0dda0f","slug":"opposition-to-be-exposed-again-on-delimitation-and-womens-reservation-gajendra-singh-shekhawat-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-4510874-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मानसून सत्र से पहले गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- 'फिर बेनकाब होगा चेहरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मानसून सत्र से पहले गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- 'फिर बेनकाब होगा चेहरा'
Fri, 17 Jul 2026 12:20 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:20 PM IST
सार
Rajasthan News: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संसद के मानसून सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिसीमन संवैधानिक आवश्यकता है और महिला आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष का दोहरा चेहरा एक बार फिर देश के सामने उजागर होगा। जोधपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए परिसीमन एक आवश्यक और संवैधानिक प्रक्रिया है।
'परिसीमन संवैधानिक जरूरत, महिला आरक्षण के लिए जरूरी'
शेखावत ने कहा कि वर्ष 2008 के परिसीमन कानून में वर्ष 2025 के बाद पुनः परिसीमन का प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं की केवल सहभागिता नहीं, बल्कि उनके सशक्त नेतृत्व को सुनिश्चित करना चाहते हैं। महिला आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परिसीमन आवश्यक है, ताकि विधायी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा
महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के रवैये की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले संसद सत्र में विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा देश ने देखा था। उनका दावा था कि आगामी मानसून सत्र में जब यह विषय फिर चर्चा में आएगा, तब विपक्ष का वास्तविक चरित्र एक बार फिर जनता के सामने आएगा। उन्होंने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लेकर विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे के विकास कार्यों का भी किया जिक्र
इस दौरान शेखावत ने रेलवे क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के लगभग 1,500 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का कार्य 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जालंधर से देश के 50 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिनमें राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर सहित आठ स्टेशन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत-निकाय: मुख्य निर्वाचन आयुक्त बोले- सरकार आरक्षण तय करे, मैं दो दिन में चुनाव घोषित कर दूंगा
'जोधपुर में विकास की बयार बह रही है'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जोधपुर में विकास की बयार बह रही है। नया आधुनिक हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, रामदेवरा स्टेशन का पुनर्निर्माण तथा रेलवे से जुड़े बड़े रखरखाव और संचालन केंद्र क्षेत्र के विकास को नई गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जोधपुर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान के विकास को प्राथमिकता दी है और आने वाले समय में इसका लाभ आमजन को मिलेगा।