बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five accused planning a robbery in Faridkot nabbed.

फरीदकोट में लूट की योजना बना रहे पांच आरोपी दबोचे

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 04:49 PM IST
Five accused planning a robbery in Faridkot nabbed.
जिला पुलिस ने संभावित लूट की एक बड़ी वारदात को समय रहते टालने का दावा किया है। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे पांच युवकों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की जाती तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव खारा निवासी सुरप्रीत सिंह उर्फ लिखारी, खुशप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, गांव कोटली अबलू निवासी एक युवक तथा कोटकपूरा की बंगाली बस्ती निवासी अजय नाथ के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पांचों आरोपी गांव भाणा जाने वाले रास्ते पर एक डेरे के पास इकट्ठे होकर राहगीरों से लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गंडासी, एक लोहे की पाइप, एक सब्बल और एक बेसबॉल बैट बरामद किया है। इस संबंध में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर यह पता लगाया जाएगा कि वे किस वारदात को अंजाम देने वाले थे और क्या उनका संबंध पहले हुई अन्य लूट या आपराधिक घटनाओं से भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

17 Jul 2026

केन-बेतवा विस्थापन पर उबाल! 10वें दिन भी जारी अमित भटनागर का आमरण अनशन

17 Jul 2026

Video: अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी, सात की और हालत बिगड़ी

17 Jul 2026

जींद में मोदी की जनसभा में हरियाणवी गायकों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

वाराणसी में सड़क पर बाइक फिसलने से युवक की माैत, VIDEO

17 Jul 2026
विज्ञापन

भारत-अमेरिका संभावित डील के विरोध में अमृतसर में किसानों ने फूंकी मोदी सरकार की अर्थी

17 Jul 2026

अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस का छापा, 43 लोगों को कराया रेस्क्यू

17 Jul 2026
विज्ञापन

हथिनीकुंड में बढ़ा पानी, यमुना की गति अब भी सुस्त; सैंड्रा की रिपोर्ट में दावा

17 Jul 2026

375 साल पुराने रथ पर निकली जगन्नाथ यात्रा, 70 साल बाद फिर निभी मेवाड़ राजपरिवार की रस्म

17 Jul 2026

Video: कजाकिस्तान में हिमाचल के युवा, फोन पर बोले सीएम- यही अनुभव बदलेगा भविष्य

17 Jul 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सजा मंच, फूलों से सजी हाइड्रोजन ट्रेन प्लेटफॉर्म-1 से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

17 Jul 2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम, दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

17 Jul 2026

प्रधानमंत्री आज चंडीगढ़ में, 11 बजे से रोका जाएगा ट्रैफिक

लुधियाना में भगवान जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

17 Jul 2026

20 नेताओं के समर्थन से तेज हुई मांग, क्या महाकाल लोक में लगेगी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा?

17 Jul 2026

NEET-UG 2026 में लुधियाना के आर्यन को ऑल इंडिया पहला रैंक

17 Jul 2026

मोगा रेलवे स्टेशन के पास 55 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालात में मिला शव

पहली बार यूनिवर्सिटी पहुंचे NCST चेयरमैन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

17 Jul 2026

"चार घंटे में वापस बुलाया था..." लालू यादव का जिक्र कर पूर्व प्रवक्ता ने खोली पार्टी की अंदरूनी कहानी

17 Jul 2026

दौसा पुलिस का बड़ा एक्शन, चार जिलों में वारदात करने वाला लुटेरा गैंग दबोचा

17 Jul 2026

अटल आवासीय विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए बच्चों के बारे में जानकारी देते डीएम सत्य प्रकाश

17 Jul 2026

Ujjain: भांग और मोरपंख की माला से विशेष श्रृंगार कर सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों ने किए दर्शन

17 Jul 2026

VIDEO: हिंदी के जड़ में दूसरी बार पं. साजन ने छेड़ा वर्षा ऋतु का राग गौड़ मल्हार

17 Jul 2026

VIDEO: झूलेलाल मंदिरों में चालिया महोत्सव पर हुआ पूजन-अर्चन

17 Jul 2026

VIDEO: सिपाही ने ड्यूटी पर दी जान, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

17 Jul 2026

कानपुर: तेज आंधी से गिरा पेड़, दबकर एचएएल कर्मी की मौत

16 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री मोदी कल धर्मनगरी को देंगे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व सिख म्यूजिमय की सौगात

16 Jul 2026

गजरौला में खुले नाले दे रहे हादसों को दावत

16 Jul 2026

कानपुर: चकेरी में धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

16 Jul 2026

कानपुर: सर्किट हाउस में डीजी होमगार्ड ने की बैठक, जवानों की वर्षों पुरानी समस्याएं खुलकर सामने आईं

16 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed