Exclusive: 'फिल्म के सुर से अलग परफॉर्म करोगी, तो फेल हो जाओगी', आमिर खान ने अर्चना पूरन सिंह से कही थी ये बात
Archana Puran Singh Exclusive: अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अमर उजाला से बातचीत में अभिनय, अपने किरदार और इंडस्ट्री में आए बदलावों पर खुलकर बात की। कई दिलचस्प किस्से सुनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब तीन दशक पहले 'राजा हिंदुस्तानी' के सेट पर आमिर खान ने अर्चना पूरन सिंह से एक ऐसी बात कही थी, जिसे वह आज भी नहीं भूली हैं। वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में अपने किरदार की तैयारी के दौरान भी उन्हें वही सलाह याद आई। जानिए क्या बोलीं अभिनेत्री?
'अगर फिल्म एक लेवल पर है और आप दूसरे लेवल पर परफॉर्म करेंगे, तो फेल हो जाएंगे'
अपने किरदार की तैयारी को लेकर अर्चना पूरन सिंह ने 'राजा हिंदुस्तानी' का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, 'मैंने इस बार स्क्रिप्ट को बार-बार पढ़ा। पहले उस दुनिया को समझा, जिसमें मुझे परफॉर्म करना था। तभी मुझे 'राजा हिंदुस्तानी' के दिनों की एक बात याद आई। आमिर ने मुझसे कहा था कि अगर पूरी फिल्म एक लेवल पर है और तुम दूसरे लेवल पर परफॉर्म करोगी, तो फेल हो जाओगी। तुम्हें उसी लेवल पर परफॉर्म करना होगा, जो निर्देशक और क्रिएटर का विजन है'। अर्चना कहती हैं कि नए किरदार की तैयारी में भी उन्होंने यही बात याद रखी। 'मैंने हिमांक (निर्देशक), बिसु (लेखक) और समीर (निर्माता) से लंबी बात की। पहले यही समझना चाहती थी कि इस सीरीज का सुर क्या है? उसकी दुनिया कैसी है। मुझे किस लेवल पर परफॉर्म करना है। सुर समझ में आया तो काम आसान हो गया'।
'इस सीरीज के लिए हां कहने की 101 वजहें थीं'
सीरीज से जुड़ने की वजह पूछने पर अर्चना ने कहा, 'सबसे पहली वजह तो यह थी कि मैं अभिनय करना चाहती थी। इसके मेकर्स शानदार हैं। प्रोडक्शन हाउस बहुत अच्छा है। चैनल अच्छा है। स्क्रीनप्ले मुझे बहुत पसंद आया। बिसु ने जिस तरह कहानी सुनाई, वह भी मुझे पसंद आया। कहानी का संसार भी बहुत अच्छा लगा। कुल मिलाकर मेरे पास इस सीरीज के लिए हां कहने की 101 वजहें थीं।'
'18 साल की होती, तो सबसे पहले...'
अगर 18 साल की अर्चना आज इंडस्ट्री में कदम रखतीं, तो उन्हें सबसे ज्यादा क्या उत्साहित करता? इस सवाल पर वह पहले हंस पड़ीं। 'सबसे पहले तो 18 साल की होना ही मुझे सबसे ज्यादा एक्साइट करेगा।' इसके बाद उन्होंने कहा, 'आज महिला कलाकारों के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा मौके हैं। काम करने का तरीका भी ज्यादा व्यवस्थित हो गया है। कास्टिंग एजेंसियां हैं। पहले काफी कुछ सीधे निर्माता के जरिए होता था'। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अगर मैं आज 18 साल की होती, तो पहले 18 साल की होने पर खुश होती। फिर इस बात पर कि आज की लड़कियों के पास हमारे समय से कहीं ज्यादा मौके हैं।'