{"_id":"6a59b50d44d176fdc308d827","slug":"video-cm-sukhu-talks-to-himachal-iti-trainees-kazakhstan-global-skill-development-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कजाकिस्तान में हिमाचल के युवा, फोन पर बोले सीएम- यही अनुभव बदलेगा भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कजाकिस्तान में हिमाचल के युवा, फोन पर बोले सीएम- यही अनुभव बदलेगा भविष्य
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:22 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान के शैक्षणिक एवं औद्योगिक एक्सपोज़र दौरे पर गए 30 आईटीआई प्रशिक्षुओं से टेलीफोन पर बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से उनके अनुभवों की जानकारी लेते हुए उन्हें इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में आयोजित इस एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीक, वैश्विक कार्य संस्कृति और औद्योगिक प्रक्रियाओं को नजदीक से समझने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा देगा और राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और आधुनिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी सोच के तहत आईटीआई प्रशिक्षुओं को विदेश में प्रशिक्षण और औद्योगिक अनुभव प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे वैश्विक मानकों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक क्षमता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कजाकिस्तान में मौजूद प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें वहां आधुनिक उद्योगों, नई तकनीकों और कार्य संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है। उनका कहना था कि यह अनुभव भविष्य में उनके करियर और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।