{"_id":"6a590b4d036412ad360c239f","slug":"video-12-mm-rain-in-bhadohi-at-some-places-it-rained-heavily-and-at-some-places-badra-just-gushed-out-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में 12 एमएम बरसात, कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बस गजर कर निकले बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में 12 एमएम बरसात, कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बस गजर कर निकले बदरा
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:18 PM IST
Link Copied
भदोही जिले में करीब छह दिन बाद बृहस्पवितार को कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि ज्ञानपुर मुख्यालय समेत अन्य इलाकों में केवल बूंदाबादी होकर निकल गए। बारिश और आसमान में बादलों के जमघट से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 12 एमएम बरसात दर्ज की गई है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण कई इलाकों में दुश्वारियां भी देखने को मिली।
जिले में मानसून सुस्त पड़ने और अल नीनो के प्रभाव और पश्चिमी प्रशांत महासागर में चक्रवात के कारण नमी वाली हवाएं दूसरी ओर मुड़ जाने से बीते पांच दिनों से बारिश नहीं हो सकी थी। बारिश न होने से एक तरफ किसानों के माथे पर सिकन थे। वहीं दूसरी तरफ उमस और गर्मी का असर भी बढ़ गया था। बुधवार की शाम अचानक जिले के मौसम में परिवर्तन देखा गया और पछुआ हवाओं का असर बढ़ गया। जिससे आसमान में काले बादल छा गए। बृहस्पतिवार की सुबह ही सुरियावां, अभोली, दुर्गागंज समेत कई इलाकों में करीब आधा घंटा से 45 मिनट तक बारिश हुई। हालांकि कुछ ही देर बाद मौसम तो खुला गया, लेकिन अचानक फिर से बादलों का डेरा हो गया। जिले भर में काले बादलों का असर बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।