{"_id":"6a58b23df2c221395a0bbf39","slug":"video-saltanapara-ma-karata-sa-yavaka-ka-mata-ka-mamal-thakathara-na-thaya-dhaii-lkha-ka-caka-kaya-gaya-atama-sasakara-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में करंट से युवक की मौत का मामला, ठेकेदार ने दिया ढाई लाख का चेक, किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में करंट से युवक की मौत का मामला, ठेकेदार ने दिया ढाई लाख का चेक, किया गया अंतिम संस्कार
सुल्तानपुर में करंट लगने से युवक दुर्गेश की मौत के बाद परिजनों ने पहले अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। ठेकेदार द्वारा ढाई लाख रुपये का चेक दिए जाने के बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे धोपाप घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लंभुआ सर्किल के सीओ ऋतिक कपूर सहित लंभुआ और चांदा थाने की पुलिस मौजूद रही।
यह घटना कोतवाली नगर अंतर्गत तुराबखानी (लाखीपुर) में हुई। लंभुआ के कुबेरशाह पट्टी निवासी दुर्गेश पुत्र मुरली रात करीब 12 बजे लाइट का काम करते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक दुर्गेश की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है।
मृतक के जीजा रिंकू, जो कुड़वार अंतर्गत कोलीपुर/सुभाष पट्टी निवासी हैं, ने बताया कि दुर्गेश 'भोले सिंह' नामक ठेकेदार के माध्यम से काम करने गया था। ठेकेदार ने मजदूरों को रात में काम न करने की सख्त हिदायत दी थी।
रिंकू के अनुसार, मालिक खाना देकर चला गया था और सभी मजदूर खाना खाकर आराम कर रहे थे। तभी कुछ स्थानीय लोग आए और जबरन काम करने का दबाव बनाने लगे। दुर्गेश सो रहा था, उसे जबरन उठाया गया और लाइट जलाने को कहा गया।
रिंकू ने आगे बताया कि ठेकेदार को भी फोन लगाया गया था, जिन्होंने फोन पर काम करने से मना किया था। इसके बावजूद, वे लोग दुर्गेश को जबरन हाथ पकड़कर ले गए और रात में काम करवाने लगे। इसी दौरान दुर्गेश करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस घटना और जबरन काम कराने की स्थिति को लेकर मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों में आक्रोश है। पीड़ित रिंकू ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।