फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Jairam Thakur lashes out at Kharge’s statement, says he has frustration in his heart and poison in h

राजनीति: खरगे के बयान पर बरसे जयराम ठाकुर, बोले- उनके दिल में कुंठा और दिमाग में जहर

Mon, 26 Oct 2026 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर/शिमला/नाहन।
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर/शिमला/नाहन। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 06:29 PM IST
सार

जयराम ने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी आयु 85 के पार हो गई है, लेकिन सत्ता के लालच में कांग्रेस बेतुकी बयानबाजी कर रही है। जयराम ने खरगे पर तंज कसते हुए कहा कि न शकल है, न अकल है।

विज्ञापन
Politics: Jairam Thakur lashes out at Kharge’s statement, says he has frustration in his heart and poison in h
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। जयराम ने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी आयु 85 के पार हो गई है, लेकिन सत्ता के लालच में कांग्रेस बेतुकी बयानबाजी कर रही है। जयराम ने खरगे पर तंज कसते हुए कहा कि न शकल है, न अकल है। नोगली में आयोजित जनसभा के दौरान जयराम ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आयु 85 के पार हो गई है और बावजूद इसके वह मोदी को बाप की गाली दे रहे हैं। मोदी के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बयान बता रहा है कि उनके दिल में कितनी कुंठा है और दिमाग में कितना जहर भरा हुआ है। इससे गिरी हुई कोई बात नहीं हो सकती। मोदी को गाली देना, इससे नीचे की हरकत कुछ नहीं हो सकती। कांग्रेस को सत्ता चाहिए, कुर्सी चाहिए। कुर्सी से बाहर हुए 12 वर्ष हो गए हैं। अब कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल उठाते हुए पूछा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है और उसी चुनाव आयोग ने चुनाव करवाए हैं। इसके बारे में भी सुक्खू को कहना चाहिए। सत्ता से महरूम कांग्रेस के नेता आज अभद्र और विवादित टिप्पणी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम और उनके माता-पिता पर टिप्पणी अक्षम्य, देश से माफी मांगें खरगे : बिंदल
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और उनके माता-पिता के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने इसे अक्षम्य बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के दिवंगत माता-पिता के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के सर्वथा विपरीत है। खरगे से इस बयान के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। नाहन में मीडिया से बातचीत और शिमला में जारी बयान में डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित किया है, जिन्हें देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना है। कांग्रेस लगातार अपनी राजनीतिक असफलताओं व चुनावी पराजयों से सबक लेने के बजाय प्रधानमंत्री और उनके परिवार को निशाना बनाने में जुटी है। यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और वैचारिक दिवालियेपन का स्पष्ट प्रमाण है। डॉ. बिंदल ने दो टूक कहा कि कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री को गाली देने से वह सत्ता में नहीं लौटने वाली। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने और बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत है और देश की जनता इस प्रकार की अराजक व अमर्यादित मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed