{"_id":"6a590b5478b7ab78530fc329","slug":"video-husband-murdered-orchestra-dancer-in-bhadohi-over-suspicion-of-illicit-affair-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में अवैध संबंध के शक में पति ने की थी आर्केस्ट्रा डांसर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में अवैध संबंध के शक में पति ने की थी आर्केस्ट्रा डांसर की हत्या
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:18 PM IST
भदोही जिले के सुरियावां कोतवाली के वीरमपुर में आर्केस्ट्रा डांसर आरती की हत्या उसके ही पति रत्नेश कुमार निवासी हंडिया, प्रयागराज ने की थी। आरोपी ने मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए मोबाइल को फ्लाइट मोड में डालने के बाद लेकर फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में उसने पत्नी को गैर मर्द से अवैध संबंध के शक में हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने मतेथू तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि दोनों पति पत्नी संजय नगर बाजार दशवतपुर में बाबूराम बिंद के मकान में किराए पर रहते थे। आरती और रत्नेश का विवाह करीब पांच वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। रत्नेश ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अन्य पुरुषों से अवैध संबंधों के शक और घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। 13 जुलाई को उसने मोबाइल चार्जर के सफेल केबल से पत्नी की गला दबाकर हत्या की इसके बाद वह मोबाइल उड़ान मोड पर लगाकर स्कार्पियो से फरार हो गया था। उसने रास्ते में मोबाइल तोड़कर हाईवे पर फेंक दिया था। पुलिस ने रत्नेश की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त केबल बरामद की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।