Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Despite the increase in water level in Hathinikund Barrage, the speed of Yamuna remains slow
{"_id":"6a59b942ba8cf53712086071","slug":"video-despite-the-increase-in-water-level-in-hathinikund-barrage-the-speed-of-yamuna-remains-slow-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हथिनीकुंड में बढ़ा पानी, यमुना की गति अब भी सुस्त; सैंड्रा की रिपोर्ट में दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिनीकुंड में बढ़ा पानी, यमुना की गति अब भी सुस्त; सैंड्रा की रिपोर्ट में दावा
मानसून के दौरान हथिनीकुंड बैराज में पानी की आवक बढ़ने के बावजूद यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। साउथ एशिया नेटवर्क ऑन डैम्स, रिवर्स एंड पीपल (सैंड्रा) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, एक से पांच जुलाई के बीच हथिनीकुंड बैराज में पानी का औसत बहाव 192 क्यूमेक से बढ़कर 242 क्यूमेक हो गया, लेकिन यमुना में केवल 9.97 क्यूमेक (करीब 352 क्यूसेक) पानी छोड़ा गया। बाकी अधिकांश पानी पश्चिमी और पूर्वी यमुना नहरों में भेज दिया गया। आठ और नौ जुलाई को भी बहाव 390 और 442 क्यूमेक तक पहुंचा, फिर भी नदी में छोड़ा गया पानी लगभग उसी स्तर पर बना रहा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में यमुना पहले से ही सीवेज, औद्योगिक कचरे और नालों के पानी की वजह से प्रदूषित है। ऐसे में मानसून के दौरान पर्याप्त पानी न मिलने से नदी की खुद को साफ करने, गाद बहाने और बाढ़ क्षेत्र को रिचार्ज करने की प्राकृतिक क्षमता कमजोर हो रही है। इस पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा कि इससे नदी की सेहत और प्रदूषण पर बुरा असर पड़ सकता है।
यमुना विशेषज्ञ भीम सिंह रावत ने कहा कि मानसून में नदी को उसके प्राकृतिक बहाव का कम से कम 75 प्रतिशत पानी मिलना चाहिए। उनका कहना है कि पर्याप्त पर्यावरणीय बहाव के बिना केवल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और प्रदूषण नियंत्रण परियोजनाओं से यमुना को पूरी तरह साफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से नदी में पर्याप्त पानी छोड़ने पर भी समान रूप से ध्यान देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।