{"_id":"6ae39dcc37a20f9b44006d85","slug":"rain-accompanied-by-thunderstorms-in-ncr-delhi-s-maximum-temperature-drops-by-6-4-degrees-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: एनसीआर में गरज-चमक के साथ कल से बारिश जारी, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट; बढ़ी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: एनसीआर में गरज-चमक के साथ कल से बारिश जारी, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट; बढ़ी ठंडक
Fri, 30 Oct 2026 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:02 AM IST
सार
बादल गरज रहे हैं और साथ ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिन भर बादल घिरे रहने के बाद शाम से शुरू हुई बारिश अभी जारी है। इससे ठंडक बढ़ गई है और तापमान में कमी दर्ज की गई है। एनसीआर में कल से ही बारिश हो रही है।
विज्ञापन
जारी है बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में कल से ही बारिश-बिजली का सिलसिला जारी है। बादल गरज रहे हैं और साथ ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिन भर बादल घिरे रहने के बाद शाम से शुरू हुई बारिश अभी जारी है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital. Visuals from Nizamuddin Railway Station https://t.co/MfwRydL0ME
— ANI (@ANI) October 29, 2026विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिल्ली में मौसम बदला रहा। सुबह और शाम हुई बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और ठंड का एहसास बढ़ गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। शाम को करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से राजधानी के कई इलाकों में मौसम ठंडा हो गया। वहीं, करवा चौथ पर बादल छाए रहने से चंद्रमा के दर्शन में देरी हुई।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान से उत्तर भारत तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहा। इसके साथ दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय रहा। इसके प्रभाव से सुबह हल्की बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। शाम को बारिश का दौर फिर शुरू हुआ।
सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे रहा अधिकतम तापमान
बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटे के मुकाबले 6.4 डिग्री कम और सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
आज भी हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।