फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Wellness Con 2026 to be held at CSJMU starting the 30th medical experts from country and world gather

कानपुर: सीएसजेएमयू में 30 से वेलनेस कॉन-2026, जुटेंगे देश-दुनिया के मेडिकल एक्सपर्ट, तीन दिनों तक होगा मंथन

Thu, 29 Oct 2026 11:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 29 Oct 2026 11:07 PM IST
सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वेलनेस कॉन-2026 का आयोजन 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि इस महाकुंभ में देश के पद्म सम्मानित दिग्गजों के साथ-साथ विदेशों के नामी स्वास्थ्य विशेषज्ञ व वैज्ञानिक शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Kanpur Wellness Con 2026 to be held at CSJMU starting the 30th medical experts from country and world gather
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों पर मंथन करने के उद्देश्य से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में तीन दिवसीय वेलनेस कॉन-2026 का आयोजन किया जाएगा। 30 अक्तूबर से होने वाले कार्यक्रम में देश-दुनिया के स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि एक नवंबर तक होने वाली कॉन्फ्रेंस में पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. केके तलवार और पद्मश्री से सम्मानित प्रो. अनूप मिश्रा, डॉ. मोहसिन वली, प्रो. रविकांत, डॉ. बीकेएस संजय, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. सुरेश हंगावाडी, प्रो. श्याम सुंदर, प्रो. पदम गुरमत, प्रो. केके ठकराल जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

विदेशी स्पीकर भी रहेंगे शामिल
विदेशी स्पीकर के रूप में ब्राजील के आचार्य जोनस मसेटी, जापान के प्रो. मोटोसुगो नागओ, यूके के प्रो. भास्कर सोमानी, रिपब्लिक ऑफ अर्मेनिया की डॉ. नायरा, मलयेशिया की डॉ. दलविंदर कौर, माल्टा की डॉ. विआना हसन, यूएसए की डॉ. रश्मि टंडन व इत्रा सिंह और यूके की डॉ. ममता प्रसाद शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed