फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Daughter gift new bike to father 50th birthday truly memorable video goes viral on social media

Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू

Sun, 19 Jul 2026 02:12 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 19 Jul 2026 02:12 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेलंगाना से एक पिता और बेटी का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बेटी ने पिता को उनके 50वें जन्मदिन पर ऐसा खास तोहफा दिया, जिसे देख खुशी से पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
Daughter gift new bike to father 50th birthday truly memorable video goes viral on social media
बेटी ने दिया पिता को दिल छू लेने वाला सरप्राइज - फोटो : @nandus.notebook

विस्तार

Daughter Special Gift On Father 50th Birthday: माता-पिता के लिए बच्चों की खुशी अक्सर उनकी अपनी खुशियों से भी बढ़कर होती है। उनके बेहतर भविष्य के लिए वो जीवनभर मेहनत कर अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तेलंगाना से एक पिता और बेटी का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बेटी ने अपने पिता को उनके 50वें जन्मदिन पर ऐसा खास तोहफा दिया, जिसे देख पिता के साथ-साथ पूरा परिवार भी इमोशनल हो गया। 

विज्ञापन

 

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि, एक लड़की अपने पिता को वीडियो कॉल पर 'हैप्पी बर्थडे डैडी' कहती नजर आती है। इसके बाद वीडियो में उनके पिता परिवार के दूसरे सदस्यों साथ घर से बाहर निकलते दिखाई देते हैं। जहां परिवार के लोग उन्हें एक ऐसी चीज के पास लेकर जाते हैं, जिसे बड़े से लाल रंग के कपड़े से ढका गया था। पिता जैसे ही कपड़ा हटाते हैं, सामने एक बिल्कुल नई मोटरसाइकिल खड़ी नजर आती है।

विज्ञापन

Viral Video: जलभराव के बीच दिखी इंसानियत, बाइक सवार ने की पानी में फंसी महिला की मदद, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नई बाइक देखते ही पिता कुछ पल के लिए भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों को एक-एक कर गले लगाने लगते हैं। उन्हें इस तरह भावुक देखकर आसपास मौजूद परिवार के दूसरे सदस्यों की आंखें भी नम हो जाती हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nand’U’ (@nandus.notebook)


वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- उनके पिता ने पूरी जिंदगी खुद से पहले अपने परिवार को रखा। उन्होंने अपनी बेटी को उसकी जरूरत की हर चीज देने की कोशिश की, लेकिन बदले में अपने लिए बहुत कम मांगा। यही वह वजह है, जिसके लिए वह हर दिन इतनी मेहनत करती हैं। उनके मुताबिक, यह बाइक पिता के प्यार, त्याग और उन पर हमेशा भरोसा बनाए रखने के बदले एक छोटा सा 'थैंक यू' है। उन्होंने ये भी कहा कि, यह तोहफा उनके पिता ने परिवार के लिए जो कुछ किया है, उसकी बराबरी कभी नहीं कर सकता। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जब भी उनके पिता इस बाइक को देखेंगे, उन्हें एहसास होगा कि उनका परिवार उनसे कितना प्यार करता है और उनकी कितनी कद्र करता है।


Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल

Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले

 

पिता और बेटी के प्यार भरे इस खास सरप्राइज का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। भावुक कर देने वाले इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- उनकी आंखों में आए आंसू वर्षों के त्याग और परिवार के लिए किए गए संघर्ष की कहानी बयां कर रहे थे। दूसरे यूजर ने लिखा- माता-पिता के लिए सबसे खास तोहफा हमेशा उसकी कीमत से तय नहीं होता। कई बार उनके वर्षों के त्याग और प्यार को महसूस करना और उसकी कद्र करना ही उनके लिए सबसे खुशी बन जाता है। 


Viral Video: ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर महिला कांस्टेबल ने निभाया अतिथि धर्म, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed