फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral cat venomous king cobra fight dramatic encounter leaves people stunned

Snake Cat Fight: किंग कोबरा और बिल्ली में हुई रोमांचक लड़ाई, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानिए कौन जीता

Sun, 19 Jul 2026 06:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 19 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

Snake Cat Fight: किंग कोबरा और बिल्ली की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों को हैरान कर दिया है। आप देख सकते हैं कि जहरीले कोबरा के सामने बिल्ली बिल्कुल हार नहीं मानती है। 

विज्ञापन
viral cat venomous king cobra fight dramatic encounter leaves people stunned
किंग कोबरा और बिल्ली के बीच हुई रोमांचक लड़ाई - फोटो : instagram

विस्तार

Snake Cat Fight: सोशल मीडिया पर किंग कोबरा और बिल्ली की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। किंग कोबरा बेहद खतरनाक और जहरीला सांप होता है। अगर यह किसी इंसान या जानवर को काट ले, तो समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो सकती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक बिल्ली बिना डरे किंग कोबरा के सामने डटी हुई है। दोनों के बीच कुछ मिनट तक रोमांचक लड़ाई चलती, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक जहरीला कोबरा फन फैलाकर बिल्ली के सामने खड़ा है। वह बार-बार फुफकारते हुए बिल्ली पर हमला कर रहा है। कई बार वह बिल्ली की तरफ बढ़ता है, लेकिन बिल्ली बिल्कुल नहीं डरती है। पूरी सतर्कता के साथ कोबरा के सामने डटी हुई है और कोबरा की हर हरकत पर ध्यान से नजर रख रही है।
विज्ञापन


कोबरा के हमले से बचने के लिए इस दौरान बिल्ली कई बार फुर्ती दिखाती है और आगे-पीछे होती है। इसकी वजह से कोबरा उसे पकड़ नहीं पाता है। दोनों के बीच कुछ मिनट तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती है। वीडियो का हर पल रोमांचक है और आपकी नजरें नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




Snake Bites: सांप के काटने पर न करें ये गलतियां, नहीं तो जान सकती है जान, जानिए क्या करना चाहिए

काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी किंग कोबरा बिल्ली को डरा नहीं पाता है। इसके बाद वह वहां धीरे से निकल लेता है और बिल्ली भी किसी नुकसान के वहां चली जाती है। लोग बिल्ली की फुर्ती और साहस की तारीफ कर रहे हैं। 

Viral: तूफान में घर की छत थामे खड़ा रहा बच्चा, बहादुरी देखकर हर कोई कर रहा तारीफ, दिल छूने वाला वीडियो वायरल

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने लिखा है- खतरनाक और जहरीले कोबरा के सामने बिल्ली ने गजब की हिम्मत दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed