फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dehradun college students dance to Ooh La La song at teacher day viral video

देहरादून: डॉ. राधाकृष्णन की फोटो के सामने ऊ ला ला डांस का वीडियो वायरल, अब कॉलेज ने सफाई देकर कही ऐसी बात

Tue, 08 Sep 2026 02:39 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 08 Sep 2026 02:39 PM IST
सार

वायरल वीडियो: देहरादून के एक कॉलेज में टीचर्स डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्र ऊ ला ला गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun college students dance to Ooh La La song at teacher day viral video
टीचर्स डे के मौके पर डांस का विवाद - फोटो : @theskindoctor13

विस्तार

देहरादून कॉलेज डांस वायरल वीडियो: टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के सम्मान के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। डांस, संगीत, भाषण, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छात्र अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। हाल ही में देहरादून के एक कॉलेज में टीचर्स डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके सामने आने के बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन



मध्य प्रदेश: जिस काम के लिए लोग उड़ाते थे शख्स का मजाक, उसी मेहनत ने दिलाया विदेश में जॉब ऑफर
विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में कुछ छात्र फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के गाने ‘उह ला ला’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। छात्राओं के डांस शुरू करते ही वहां मौजूद अन्य छात्र तालियां और सीटियां बजाने लगते हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने कॉलेज प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कॉलेज प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण
विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि, वायरल वीडियो में दिखाई गई प्रस्तुति संस्थान के आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थी। कॉलेज के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए तैयार की गई मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम लिस्ट में इस प्रस्तुति को मंजूरी नहीं दी गई थी। कॉलेज ने यह भी बताया कि, निर्धारित कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्र समिति की ओर से बिना पूर्व अनुमति के यह प्रस्तुति शुरू की गई थी। जैसे ही कॉलेज अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रस्तुति को रोक दिया।



वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, जिसे लेकर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों का कहना है कि एक औपचारिक और गरिमामय कार्यक्रम में इस तरह के गाने का चयन उचित नहीं था। कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि क्या इस प्रस्तुति को फैकल्टी या कार्यक्रम के आयोजकों की अनुमति मिली थी। हालांकि, फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


बिहार: पवन सिंह के गाने पर झूम उठा ह्यूमनॉइड रोबोट, लॉलीपॉप लागेलू पर किया जबरदस्त डांस


ऋषिकेश: जापानी एंबेसडर ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद, फोटोज शेयर कर लिखी दिल की बात

 

विवादित प्रस्तुति पर कॉलेज का बड़ा कदम
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि वायरल वीडियो से जुड़े मामले की जांच भी कराई गई है। संस्थान के मुताबिक, मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कॉलेज के स्पष्टीकरण के अनुसार, विवादित प्रस्तुति को संस्थान की ओर से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई थी। साथ ही, यह कार्यक्रम की निर्धारित सूची का हिस्सा भी नहीं था। तय कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बिना पूर्व अनुमति के यह प्रस्तुति शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed