फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi school teacher matchbox unique way to take attendance hack video goes viral on internet

Viral Video: दिल्ली की टीचर ने निकाला अटेंडेंस लेने का ऐसा अनोखा तरीका, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

Mon, 27 Jul 2026 04:12 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 27 Jul 2026 04:12 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक स्कूल टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बच्चों की अटेंडेंस लेने का ऐसा अनोखा तरीका निकाला है, जो अब लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। 

विज्ञापन
Delhi school teacher matchbox unique way to take attendance hack video goes viral on internet
टीचर ने निकाला बच्चों की हाजिरी का गजब तरीका - फोटो : @mind_map_master

विस्तार

Delhi School Teacher Attendance Hack Viral Video: स्कूल की घंटी बजते ही पढ़ाई शुरू होने से पहले टीचर का सबसे पहला काम अटेंडेंस लेना होता है। टीचर क्लास में मौजूद छात्रों का नाम या रोल नंबर एक-एक करके पुकारते हैं और छात्र 'प्रेजेंट','यस मैम या सर' कहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। जो छात्र जवाब नहीं देता, उसे क्लास में अनुपस्थित माना जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक स्कूल टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बच्चों की अटेंडेंस लेने का ऐसा अनोखा तरीका निकाला है, जो अब लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। बता दें कि, टीचर ने अटेंडेंस के इस तरीके को थोड़ा सा मोडिफाइड कर दिया है।

विज्ञापन


Bike Stunt Video: लड़की को बाइक पर बिठाकर युवक ने किया खतरनाक जिगजैग स्टंट, लोगों के उड़े होश

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बच्चे क्लास में आते ही अपनी सीट पर बैठने की बजाए सबसे पहले दीवार पर लगे एक रंग-बिरंगे बोर्ड के पास जाते हैं। इस बोर्ड पर हर बच्चे के नाम और फोटो वाली छोटी-छोटी माचिस की डिब्बियां लगी हुई हैं। हर डिब्बी के अंदर  A यानी (Absent) और  P यानी (Present) लिखा हुआ है। बच्चे जैसे ही क्लास में पहुंचते हैं, वे अपनी डिब्बी को खिसकाकर 'P' पर कर देते हैं। बच्चे खुद अपनी हाजिरी लगाते हैं, जिससे इस पूरी प्रक्रिया में टीचर को किसी का नाम पुकारने की जरूरत नहीं पड़ती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tr_sumi.siyag (@mind_map_master)


आज जब स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, टैबलेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब यह अनोखा प्रयोग बताता है कि बेहतरीन नवाचार केवल महंगे उपकरणों पर निर्भर नहीं होता। कुछ खाली माचिस की डिब्बियां, कार्डबोर्ड, बच्चों की तस्वीरें और एक टीचर की रचनात्मक सोच भी सीखने की प्रक्रिया को मजेदार, आसान और लंबे समय तक याद रहने वाला अनुभव बना सकती है

 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है- मेरे नन्हे-मुन्ने, ज़िम्मेदारी संभालते हुए। टीचर के अनोखे तरीके से अटेंडेंस लेने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अबतक लाखों लोगों ने देखा और कई हजारों ने लाइक भी किया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इस आइडिया की खूब तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, अगर उनके स्कूल में ऐसा सिस्टम होता, तो दोस्त रोज उनकी भी हाजिरी लगा देते। 

Viral Video: एम्बुलेंस में बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले- बस शादी में टाइम पर पहुंचना जरूरी है

Viral Video: नन्हे बच्चों का स्कूल साइकिल-रिक्शा देख याद आए पुराने दिन, लाखों लोगों ने देख डाला वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed